Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
HomeUncategorizedसांसद निधि से बने सामुदायिक भवन निर्माण में वित्तीय गड़बड़ी, ठेकेदार को...

सांसद निधि से बने सामुदायिक भवन निर्माण में वित्तीय गड़बड़ी, ठेकेदार को मिला लाखों का अतिरिक्त भुगतान

शहपुरा – शहपुरा नगर परिषद में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता का एक बड़ा मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 7 में सांसद निधि से सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 11.50 लाख रुपए का प्राक्कलन तैयार किया गया था। इस कार्य का ठेका 7 प्रतिशत कम दर पर ठेकेदार को स्वीकृत किया गया।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद उपयंत्री द्वारा माप पुस्तिका में दर्ज कर प्रथम देयक के रूप में करीब 4 लाख रुपए का भुगतान किया गया था। निर्माण कार्य संसादनिधि से स्वीकृत था अतः भुगतान कार्यालय जिला योजना डिंडोरी से किया जाना था । लेकिन नगर परिषद का कारनामा एक और दूसरी माप पुस्तिका तैयार करते हुए ठेकेदार को लगभग 10 लाख रुपए का अतिरिक्त भुगतान जिला योजना कार्यालय से करवा दिया गया।नगर परिषद से किये भुगतान को आपस में बंदर बंट कर लिया गया है। इस प्रकार ठेकेदार को कुल 14 लाख रुपए के आसपास राशि का भुगतान हुआ, जबकि वास्तविक देय राशि महज़ 6 लाख रुपए शेष थी। पूरे प्रकरण की जांच के बाद और भी गंभीर खुलासे होंगे।
नगर परिषद कार्यालय से प्राप्त सूत्रों से यह जानकारी निकल कर आ रही है कि भुगतान संबंधित दस्तावेजों को कार्यालय से गोल कर दिया गया है।

आवेदकों का कहना है कि इस वित्तीय अनियमितता में नगर परिषद अध्यक्ष, उपयंत्री एवं पार्षदों की मिलीभगत साफ दिखाई देती है। आरोप है कि परिषद में इस तरह के कई आर्थिक घोटाले लगातार हो रहे हैं, जो जांच का गंभीर विषय है।

नगरवासियों द्वारा इस मामले की शिकायत कलेक्टर के नाम एसडीएम शहपुरा को की गई है और विस्तृत स्तर पर जांच की मांग की गई है। ज्ञापन की प्रतिलिपि संभागायुक्त जबलपुर, आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल एवं एसडीएम शहपुरा को भी सौंपी गई है।
जनता ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि शासकीय राशि के दुरुपयोग पर अंकुश लगाया जा सके।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडौरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments