Monday, July 13, 2026

TOP NEWS

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...

इंदौर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर)देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मध्यप्रदेश दौरा शुरू हो गया...

देहरादून में पानी के...

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में...
Homeछत्तीसगढसुकमा : मैनें शिकायत की, मेरे घर पर ही छापा पड़ गया......

सुकमा : मैनें शिकायत की, मेरे घर पर ही छापा पड़ गया… रेड के बीच पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने लगाए आरोप

  • CG News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पूर्व विधायक के घर पर पड़े छापों के बाद उन्होंने कहा कि छापे में कुछ भी नहीं मिला,मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है.

ACB-EOW Raid In Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दो दिनों से ईओडब्ल्यू और एसीबी की कार्रवाई चल रही है. टीमों ने पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के घर पर भी छापा मारा है. इस छापे के बीच पूर्व विधायक ने सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मैनें शिकायत की और मेरे घर पर ही छापा पड़ गया है.

ये है मामला

दरअसल गुरुवार को सुकमा जिले में पूर्व विधायक मनीष कुंजाम सहित तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर पर छापेमार की कार्रवाई हुई है. 12 ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई में वन विभाग के कर्मचारी के घर से 26 लाख से ज्यादा की रकम मिली थी.इस पूरी कार्रवाई में पूर्व विधायक के घर में पड़े छापे ने सभी को चौंका दिया. इसके बाद मनीष कुंजाम ने इस मामले में पत्रकारों से चर्चा की.

पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने पत्रकारों से चर्चा की. उन्होंने कहा कि कहा मैनें शिकायत की लेकिन मेरे घर पर ही छापा मारा गया. छापे में कुछ भी नहीं मिला है. मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि असली गुनहगार को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. छापे की असली वजह दबाव और द्वेष भावना है.

ये भी आरोप लगाए

पूर्व विधायक ने ये भी कहा कि पंचायत और जनपद पंचायत में मुझे भाजपा के साथ मिलने का दबाव बनाया गया था.लेकिन हमने उनकी बात नहीं मानी.उन्होंने कहा कि नक्सली खत्म हो रहे हैं अब माइनिंग का खनन होगा,जिसका हम लोग विरोध करते है.ऐसे में ये कार्रवाई हुई है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments