Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

बरगांव में 16 और...

शहपुरा/डिंडौरी। शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री मां आघा कालीकोत्सव समिति,...

बरगांव में 16 और...

शहपुरा/डिंडौरी। शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री मां आघा कालीकोत्सव समिति,...

NTVTIME EXCLUSIVE सुप्रीम कोर्ट...

बुधनी के कोसमी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; भाजपा के 2 पूर्व सरपंचों का 30 एकड़ का अवैध कब्जा जमींदोज। आशियाने टूटने पर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। पूरी खबर पढ़ें।

गोवा को ड्रग्स हब...

गोवा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भाजपा को 'रावण' और कांग्रेस को 'राम' बताया। उन्होंने गोवा को ड्रग्स हब बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि छोटे दलों को वोट देने से सीधे भाजपा को फायदा होता है। पढ़ें पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशस्थानीय निकाय अपने अधिकारों और शक्तियों से करें जन-कल्याण के कार्य :...

स्थानीय निकाय अपने अधिकारों और शक्तियों से करें जन-कल्याण के कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव!

लोकेश शर्मा

विकास के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें स्थानीय निकाय मुख्यमंत्री, ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ़ मेयर्स की बैठक में वर्चुअली हुए शामिलमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में स्थानीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाया गया है। नगरीय निकाय और अन्य स्थानीय निकाय अपने अधिकारों और शक्तियों का उपयोग करते हुए जन-कल्याण के कार्य बेहतर रूप से कर रहे है। हाल ही मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान की सफलता इस बात का बेहतर उदाहरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नगरीय निकाय राज्य सरकार की भावना को और अधिक मजबूती प्रदान करें। नगरीय निकाय आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने यह सब मिलकर प्रयास करें, आय के स्रोत बढ़ाएं। नगरीय निकाय आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगे तो विकास को और नई गति दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय विकास प्राधिकरणों की तर्ज पर आवासीय योजनाएं भी बनाकर क्रियान्वित कर सकती हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को ग्वालियर से इंदौर में आयोजित ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स मध्यप्रदेश इकाई की बैठक को वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। ग्वालियर मे उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगर निगमों ने विकास कार्यों के क्षेत्र में देश में अपनी विशिष्ट पहचान कायम की है। प्रदेश के शहरी क्षेत्र में तेज गति से समग्र विकास के कार्य किये जा रहे हैं। इंदौर नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इंदौर विगत 7 वर्षों से स्वच्छता के क्षेत्र में देश में लगातार अव्वल है। इस बार भी इंदौर स्वच्छता के क्षेत्र में अव्वल रहने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। इंदौर ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। नगरीय आवास एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संविधान के 73 एवं 74वें संशोधन के बाद सबसे ज्यादा अधिकार मध्यप्रदेश के स्थानीय निकायों को दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि स्थानीय शासन व्यवस्था और अधिक विकेंद्रीकृत हो। उनको ज्यादा से ज्यादा अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय आत्मनिर्भर बनने के प्रयास करें। करारोपण की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं, आय के नए साधन भी खोजें।इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं। इंदौर तेज गति से विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं सांसद श्री वी. डी. शर्मा भी वर्चुअली शामिल हुए।नगरीय आवास एवं विकास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ़ मेयर्स की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती माधुरी पटेल, इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी और राज्यसभा सदस्य सुश्री कविता पाटीदार, पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, स्थानीय विधायक श्री रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक श्री जीतू जिराती, श्री सुमित मिश्रा तथा श्री श्रवण चावड़ा सहित जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments