Friday, March 14, 2025

TOP NEWS

PANNA : मातम में...

घर में सो रहे टीचर की बेरहमी से हत्या, चार बच्चों के सिर...

SEHORE : मिनटों में...

गर्मी का मौसम आते ही ग्रामीण अंचलों में आगजनी की घटना देखने को...

UJJAIN : उज्जैन में...

उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली का त्योहार परंपरा अनुसार हर्षोल्लास से मनाया...

होली पर भद्रा का...

दीपक तिवारीहोली पर भद्रा का साया रहने से आज रात 11 बजकर 27...
Homeमध्य प्रदेशमराठा समाज ने मनाई शिवाजी महाराज की जयंती

मराठा समाज ने मनाई शिवाजी महाराज की जयंती

जिला बैतूल

मराठा समाज ने मनाई शिवाजी महाराज की जयंती

रिपोर्टर ✍️अविनाश तायवाड़े

मुलताई। नगर में खरसाली रोड पर स्थित मां तुलजा भवानी मंदिर में क्षत्रिय मराठा युवा संगठन के नेतृत्व में मराठा समाज ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर क्षत्रिय मराठा समाज द्वारा मां तुलजा भवानी की पूजा अर्चना कर महाआरती की गई। जिसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पहार अर्पित किए। इस अवसर पर मराठा समाज के बाल्या मोरे, एवं सदस्यों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा छत्रपति शिवाजी महाराज किसी एक समाज के नही थे। अपितु पूरे देश के राजा थे। उन्होंने सम्पूर्ण हिन्दू समाज की रक्षा के लिए शस्त्र उठाकर मुगलों से लोहा लिया था। शिवाजी महाराज ने हिन्दू राष्ट्र की स्थापना की थी। शिवाजी महाराज इतिहास के कई महान राजाओं में से एक हैं। जब भी लोग महान और प्रभावशाली राजाओं के बारे में बात करते हैं, तो उनमें राजा छत्रपति शिवाजी महाराज जी का नाम सबसे ऊपर रखा जाता है। राजा छत्रपति शिवाजी महाराज एक महान मराठा योद्धा रहे हैं, जिनके महान व्यक्तित्व, वीरता, नेतृत्व और दूरदर्शिता के लिए उन्हें सम्मानित किया जाता है। शिवाजी महाराज हमारे मराठा साम्राज्य के संस्थापक है।
सामाजिक बंधुओ ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। भंडारा प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सामाजिक बंधुओं एवं महिलाओं ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया, जिसमे पंजाब राव मराठा,बाल्या मोरे,विजय पानसरे,चिंटू राउत,मनोज राउत, नरसिंग जादव,अमर मराठा,सोनू मराठा,रोहित मूलक, सरजे राव कदम, किसन कदम,अभय गायकवाड़,महिलाएं, सहित बड़ी संख्या में मराठा समाज के लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments