Saturday, April 18, 2026

TOP NEWS

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...
Homeमध्य प्रदेशGWALIOR : छठवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… कारण माता-पिता...

GWALIOR : छठवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… कारण माता-पिता का अलग रहना या मोबाइल की मांग?

लोकेश शर्मा

घटनाक्रम मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आशंका है कि छात्र परीक्षा के कारण भी तनाव में हो सकता है। परिजन बेसुध हैं और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।

शहर के गिरवाई इलाके में 12 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। वह कक्षा 6 में पढ़ता था। उसने फांसी क्यों लगाई, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन इतनी कम उम्र में आत्मघाती कदम उठाने की घटना ने सभी को विचलित कर दिया है। छात्र की परीक्षा भी चल रही थी। इसकी पुष्टि गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ यादव ने की है। इसके अलावा छात्रा के माता-पिता अलग रहते हैं। साथ ही छात्र अपने पिता से मोबाइल की भी मांग कर रहा था। छात्र के तनाव में होने के यही कारण हो सकते हैं। फिलहाल वजह स्पष्ट नहीं है।

रात को खाना खाकर सोने गया था… सुबह मिली लाश

गिरवाई के सिकंदर कंपू इलाके में सरदारजी की मल्टी में फ्लैट नंबर-309 में नरेश बघेल अपने दो बेटों के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी भिंड रहती हैं। करीब पांच साल से दंपत्ति अलग रह रहे हैं।

नरेश का 12 वर्षीय बेटा अखंड प्रताप सिंह बघेल कक्षा-6 का छात्र था। बीती रात वह खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। जब सुबह उसके स्वजनों की नींद खुली वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि छात्र की आत्महत्या की वजह पता नहीं लग सकी है।

छात्र अपने पिता से मोबाइल दिलाने की भी जिद कर रहा था। यह भी तथ्य सामने आया है। इसके अलावा दो और एंगल हैं। इन पर जांच चल रही है। स्वजनों के बयान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments