Monday, September 28, 2026

TOP NEWS

ब्राह्मणों ने कभी राज...

शिवपुरी में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में बोले पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा- जो ब्राह्मणों का विरोध कर रहे हैं, उनके अंदर का दानव जाग्रत हो गया है। राहुल गांधी के ईवीएम वाले बयान पर भी साधा निशाना। पढ़ें पूरी खबर।

CEC के खिलाफ भोपाल...

भोपाल में CEC के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ्तर का घेराव; मतदाता सूची में गड़बड़ी का लगाया आरोप। पूरी खबर पढ़ें।

नेशनल हाईवे से महज...

आंगनवाड़ी और प्राथमिक स्कूल तक पहुंचने के लिए कीचड़ से गुजरने को मजबूर...

उज्जैन ब्रेकिंग: शाही मस्जिद...

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर भारी बवाल। उग्र भीड़ के भयंकर पथराव के बाद पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, क्राइम ब्रांच की महिला TI पुष्पा पांचाल सहित कई पुलिसकर्मी घायल। इलाका छावनी में तब्दील, देखें पूरी रिपोर्ट।
HomeUncategorizedशहपुरा की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहीं अवैध और ओवरलोड टैक्सियां

शहपुरा की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहीं अवैध और ओवरलोड टैक्सियां

पूर्व के दर्दनाक हादसों से भी नहीं लिया सबक, पुलिस की कार्रवाई सिर्फ चालान तक सीमित होने के आरोप

डिंडौरी/शहपुरा। शहपुरा क्षेत्र की सड़कों पर अवैध और ओवरलोड टैक्सियों का संचालन लगातार जारी है। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर दौड़ रहे वाहन यात्रियों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और परिवहन विभाग की कार्रवाई कई बार केवल चालान काटने तक सिमट जाती है, जबकि नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।

क्षेत्र में कई टैक्सी वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर फर्राटा भरते नजर आते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से शहपुरा आने-जाने वाली टैक्सियों में ओवरलोडिंग की समस्या विशेष रूप से देखने को मिलती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जिम्मेदार विभाग इन वाहनों पर नियमित और सख्त निगरानी क्यों नहीं रख पा रहे हैं?

पूर्व के हादसों से भी नहीं लिया सबक

शहपुरा थाना क्षेत्र में पूर्व में हुए कई गंभीर सड़क हादसे यातायात व्यवस्था की लापरवाही की भयावह तस्वीर सामने ला चुके हैं। बिछिया चौकी क्षेत्र के बड़झर में हुए दर्दनाक हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई थी। इस घटना ने न केवल क्षेत्र को झकझोर दिया था, बल्कि पूरे डिंडौरी जिले के प्रशासन को भी हिला दिया था।

इसके अलावा कुछ समय पहले मेंहदवानी रोड पर चारगांव के पास हुए सड़क हादसे में भी बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। वहीं बटोंधा मार्ग पर हुए हादसे में भी कई लोगों के घायल होने की घटना सामने आ चुकी है। लगातार सामने आ रही ऐसी दुर्घटनाओं के बावजूद यदि ओवरलोड और नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया जाता, तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

सिर्फ चालान से कैसे रुकेगा ओवरलोडिंग का खेल?

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ओवरलोडिंग जैसी गंभीर लापरवाही पर केवल चालान की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की नियमित जांच के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाएं।

लोगों का आरोप है कि अभियान के दौरान कुछ वाहनों पर कार्रवाई जरूर होती है, लेकिन कार्रवाई के बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। यदि कोई वाहन बार-बार नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।

कहीं फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं?

लगातार हो रहे हादसों और ओवरलोड वाहनों के संचालन को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पुलिस और परिवहन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? लोगों का कहना है कि दुर्घटना होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय दुर्घटना रोकने के लिए पहले से सख्ती जरूरी है।

स्थानीय नागरिकों ने शहपुरा क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाने, ओवरलोड टैक्सियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा बार-बार नियम तोड़ने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कदम उठाने की मांग की है।

अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग सिर्फ चालान की औपचारिकता से आगे बढ़कर सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कार्रवाई करते हैं या फिर किसी और बड़े हादसे के बाद ही व्यवस्था जागेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments