Wednesday, September 30, 2026

TOP NEWS

MP Nursing Council Scam:...

MP Nursing Council का बड़ा कारनामा! बिना किसी जांच के गधे की फोटो और फर्जी दस्तावेजों पर जारी हो गया नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट। NSUI के स्टिंग में खुली पोर्टल की पोल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप। पढ़ें पूरी खबर।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को...

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी. घने जंगलों में हुई मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक खूंखार आतंकवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद. इलाके में सर्च ऑपरेशन और सुरक्षा अलर्ट जारी. पढ़ें पूरी खबर.

कैंसर की ₹2,700 वाली...

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की ₹2,700 वाली दवा को ₹27,000 की MRP पर बेचने पर निजी अस्पतालों को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने इसे 'दिनदहाड़े डकैती' बताते हुए केंद्र सरकार से दवाओं पर अधिकतम 16% मार्जिन तय करने को कहा है। पूरी खबर पढ़ें।

150 फर्जी खाते और...

सावधान! NRI दूल्हा बनकर युवती से ₹7.5 लाख की ऑनलाइन ठगी। पुलिस ने पर्दाफाश किया ₹11 करोड़ का बड़ा साइबर नेटवर्क, 6 आरोपी गिरफ्तार, 150 फर्जी खाते और सिम कार्ड बरामद, ₹22 लाख फ्रीज।
Homeमध्य प्रदेशGWALIOR : पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर मुस्लिम युवक ने की अभद्र टिप्पणी…...

GWALIOR : पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर मुस्लिम युवक ने की अभद्र टिप्पणी… वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

लोकेश शर्मा

मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। आरोपी की पहचान अज्जू खान के रूप में हुई है। हालांकि अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। हाल ही में बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह समारोह हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिस्सा लिया था

बागेश्वरधाम के महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर एक मुस्लिम युवक द्वारा अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की पहचान हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद अलग-अलग हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पनिहार थाने का घेराव किया। युवक पर एफआईआर की मांग की। प्रशिक्षु आईपीएस जेंडेन लिंगजर्पा ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। इस आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

चर्चा में बागेश्वर धाम, इसी बीच वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि हाल ही में बागेश्वरधाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे। बुधवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु भी बागेश्वरधाम पहुंचीं। इसके बाद से बागेश्वरधाम आम लोगों के बीच चर्चा में है। अब यह वीडियो सामने आ गया।

इस वीडियो पर लोगों ने आक्रोश जताया है। यह वीडियो बुधवार दोपहर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें युवक द्वारा पंडित धीरेंद्र शास्त्री को अपशब्द कहे जा रहे हैं।

इस युवक का नाम अज्जू खान पुत्र बुच्हे खान निवासी पनिहार बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने पर हिंदू संगठन पनिहार थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए युवक पर कार्रवाई की मांग की।

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षु आईपीएस जेंडेन लिंगजर्पा को मामले की जांच सौंपी है। कार्रवाई की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments