Explore the website

Looking for something?

Wednesday, July 30, 2025

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

डायल 100 होगी बंद,...

मध्य प्रदेश में आपातकालीन सेवा देने वाली पुलिस की डायल 100 की जगह...

सागर : पीने के...

सागर शहर के मोतीनगर थाना के प्रभारी ने नशे के खिलाफ एक अलग...

छतरपुर मैं जिंदा हूं...

छतरपुर में जिंदा व्यक्ति को कागजों में मृत बताकर छीन ली गई जमीन,...

इंदौर शिलांग हनीमून मर्डर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनने जा...
Homeउत्तर प्रदेशAYODHYA : सुहागरात की सुबह पत्नी बिस्तर पर तो पति छत के...

AYODHYA : सुहागरात की सुबह पत्नी बिस्तर पर तो पति छत के हुक से लटकता मिला दोनों की मौत

बारात लौट कर आई थी। घर में बहुभोज की तैयारी चल रही थी। सुबह दुल्हन बिस्तर पर तो दूल्हा फंदे से कमरे में लटकता मिला। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शनिवार को बारात लौट कर आई थी। घर में बहू आने की खुशियों में शहनाई बज रही थी। रात में दूल्हा और दुल्हन अपने कमरे में चले गए। सुहागरात के दिन कुछ ऐसा हुआ। दुल्हन मृत अवस्था में बेड पर पड़ी मिली। जबकि दूल्हा कमरे में छत की कुंडी से लटकता मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुल्हन की हत्या करने के बाद दूल्हे ने सुसाइड कर लिया।

अयोध्या जिले की कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज इलाके में उस समय हड़कंप मच गया। जब सुहागरात की सुबह दुल्हन बेड पर और दूल्हा फांसी के फंदे से लटकता मिला। घर में आज बहु भोज की तैयारी चल रही थी। लेकिन एक झटके में हंसता खेलता परिवार तबाह हो गया। लोगों के मुताबिक दूल्हे ने दुल्हन की हत्या करके खुद फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। दूल्हे ने ऐसा क्यों किया। फिर हाल ऐसी कोई वजह अब तक सामने नहीं आई है। दूल्हे का नाम प्रदीप और दुल्हन का नाम शिवानी बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस हत्या के कारणों को जानने के प्रयास में जुटी हुई।

सुबह 7 बजे तक जब दरवाजा नहीं खुला तो हुई आशंका पुलिस को दी सूचना

शनिवार की रात दूल्हा और दुल्हन अपने कमरे में चले गए। बहू आने की खुशियों के कारण घर में देर रात तक गाना बजाना चला रहा है। सुबह 7 बजे तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर जब देखा तो परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। एक झटके में चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version