Home मध्य प्रदेश कलेक्टर-विधायक ने निराश्रित बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, बच्चों से राखी बंधवाकर...

कलेक्टर-विधायक ने निराश्रित बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, बच्चों से राखी बंधवाकर बांटी खुशियां

0

इंदौर।कार्यक्रम आयोजक विनोद खंडेलवाल ने बताया भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को राजकीय बाल संरक्षण आश्रम, छावनी (अनाथ आश्रम) में आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सनातनी विधायक  गोलू जी शुक्ला एवं इंदौर कलेक्टर  शिवम वर्मा जी ने निराश्रित बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाकर उन्हें अपनत्व और स्नेह का अनुभव कराया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विधायक  गोलू शुक्ला एवं कलेक्टर  शिवम वर्मा को राखी बांधी। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्चों को उपहार स्वरूप शिक्षण सामग्री भेंट की। साथ ही आश्रम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पानी की टंकी भेंट की गई तथा मॉड्यूलर किचन निर्माण की घोषणा की गई।

इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि बहनों का स्नेह सदैव प्रेरणा और शक्ति का स्रोत रहा है। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, अपनत्व, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। निराश्रित बच्चों के साथ पर्व मनाना उनके जीवन में खुशियां और अपनत्व का भाव लाने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने भी बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आश्रम में रह रहे बच्चों को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण और शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप आश्रम में सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

रक्षाबंधन के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि पर्व तभी सार्थक होते हैं, जब खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचें और कोई भी बच्चा स्नेह एवं अपनत्व से वंचित न रहे।
इस अवसर पर  विनोद खंडेलवाल जी,  आकाश चौकसे जी,  आवेश राठौर जी,  मुकेश खींची जी,  गंगाराम यादव जी, समाजसेवी  विवेक खंडेलवाल जी,  अरविंद गोयल जी,  सतीश राजानी जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version