Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

बुधनी में आदिवासियों के...

मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा के कोसमी गांव में गरीब आदिवासियों के घरों पर प्रशासन के बुलडोजर चलने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद पीड़ितों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने मौके से ही मुख्य सचिव को फोन लगाकर कड़ी फटकार लगाई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

लव मैरिज का खौफनाक...

गाजियाबाद के खोड़ा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या। मकान मालिक को फंसाने के लिए किया रोने का नाटक। पुलिस ने 12 घंटे में किया भंडाफोड़। पूरी खबर पढ़ें।

सीहोर के कोसमी गांव...

MP News: सीहोर के कोसमी गांव में वन विभाग की कार्रवाई के बाद प्रभावित आदिवासी परिवारों से मिले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। मुख्य सचिव को दिए पीड़ित परिवारों के तुरंत पुनर्वास और पक्के मकान बनाने के निर्देश। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

सवाल पूछो तो ‘टैग’...

आज के भारत में सवाल पूछने पर जवाब नहीं बल्कि 'गोदी मीडिया' या 'चमचा' का टैग मिलता है। जानिए कैसे यह 'लेबलिंग पॉलिटिक्स' और सोशल मीडिया इको-चैंबर हमारे लोकतंत्र को खोखला कर रहे हैं। पूरा विश्लेषण पढ़ें।
Homeउत्तर प्रदेशबनवीरपुर क्रासिंग पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव शासन को होटल निर्माण में सालिटेयर...

बनवीरपुर क्रासिंग पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव शासन को होटल निर्माण में सालिटेयर ग्रुप कर रहा लगभग 510 करोड़ निवेश


अयोध्या । मयंक तिवारी
राजकीय महिला पालीटेक्निक से बनवीरपुर गांव जाने वाले रास्ते के किनारे ताज ग्रुप के पांच सितारा होटल निर्मणाधीन है। यहीं से करीब 400 मीटर आगे रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव सेतु निगम ने शासन मंजूरी के लिए भेज दिया है। लगभग सात सौ मीटर लंबे ओवरब्रिज के निर्माण पर करीब 163 करोड़ व्यय का अनुमान है। सालिटेयर ग्रुप लगभग 510 करोड़ रुपये इसके निर्माण पर निवेश कर रहा है। दो सौ कमरे एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होटल में काटेज भी है। अभी निर्माण पूर्ण होने में एक वर्ष लगने की उम्मीद है।
सरकार ने अयोध्या में निवेश के लिए सालिटेयर ग्रुप के होटल के वास्ते फोरलेन कनेक्टिविटी की सुविधा दी है। अयोध्या-लखनऊ हाईवे से लगभग अधिकतम तीन सौ मीटर की दूरी पर होटल निर्माणाधीन है। निर्माण से पहले हाईवे पर एक, दो नहीं चार अंडरपास का निर्माण बनवीरपुर जाने वाले मार्ग के लिए हो चुका है। लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड भी दो चरणों में बनवीरपुर से रेलवे क्रासिंग, फिर रेलवे क्रासिंग से रिंगरोड को जोड़ने के लिए फोरलेन का आगणन तैयार किया है। पहला चरण सात सौ मीटर का है जो हाईवे से रेलवे क्रासिंग तक सात सौ मीटर लंबा है। दूसरा रेलवे क्रासिंग से रिंग रोड तक लगभग तीन किमी. लंबा बताया गया है। बनवीरपुर की सड़क पहले ग्रामीण रोड रही। पहले चरण में फोरलेन के लिए सड़क के विस्तारीकरण के लिए दोनों तरफ गिट्टी की कुटाई विभाग करा चुका है।। दूसरे चरण के लिए तीन किमी. लंबाई का आगणन शासन को भेजने की जानकारी विभागीय इंजीनियरों ने दी है। बताया कि लगभग 98 करोड़ रुपये व्यय का अनुमान है। रिंग रोड से जुड़ने के बाद होटल हाईवे से जुड़ जाएगा। राम मंदिर निर्माण के बाद बनवीरपुर के पास पांच सितारा होटल करीब डेढ़ वर्ष से बनना शुरू है। पर्यटकों की दृष्टि से इसे अत्याधुनिक सुविधाओं वाला होटल बताया जा रहा है।
(आभार AM P)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments