Sunday, August 23, 2026

TOP NEWS

शिक्षकों की पात्रता परीक्षा...

रिपोर्टर महेश राठौड़शिक्षकों की पात्रता परीक्षा के विरोध में 25 अगस्त को...

एक राखी, एक बंधन,...

*एक राखी, एक बंधन, एक राष्ट्र सीमा के वीर जवानों के नाम राखी...

चंडीगढ़ ललित कला अकादमी...

*चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के चेयरमैन भीम मल्होत्रा ने तपस के सदस्यों को...

रक्षाबंधन पर सपा नेता...

अयोध्या/- मयंक तिवारीचीनी की भीषण महंगाई पर सपा के दिव्यांग नेता का...
Homeमध्य प्रदेशमानव एकता व करुणा से समाज को समृद्ध बनता है रक्तदान

मानव एकता व करुणा से समाज को समृद्ध बनता है रक्तदान

डॉ दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया
बैतूल – अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आध्यात्मिक व नैतिक मूल्यों के लिए समर्पित संस्थान ब्रह्मा कुमारीज ने पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि पर “विश्व बंधुत्व रक्तदान महादान अभियान” का सफल आयोजन किया। ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी जी ने दादी जी के बारे में बताते हुए कहां की दादी ने सारे विश्व में आध्यात्मिक ज्ञान व राजयोग मेडिटेशन को पहुंचाया। आपने 145 से अधिक देशों में ईश्वरीय सेवाएं की एवं लोगो के जीवन में आध्यात्मिकता की अलख जगाई। आज उनके पुण्य तिथि पर रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया जिसका लक्ष्य है रक्तदान के माध्यम से हम समाज को मानव एकता , करुणा, मैत्री जैसे सद्गुणों का संचार कर सके। रक्तदान जीवनदान प्रदान करता है। हम सभी के अंदर दौड़ने वाला रक्त एक ही रंग का है, हम सब एक पिता परमात्मा की संतान आपस में भाई-भाई है। आज विश्व में बंधुत्वभाव की आवश्यकता है। जब हम रक्तदान करते हैं तो हमारा खून किसी की रगों में जिंदा रहता है । आप विश्व बंधुत्व महा रक्तदान शिविर के उद्घाटन अवसर पर बोल रही थी।
इस कार्यक्रम में एसपी कमलेश खरपूसे, तहसीलदार भ्राता गोवर्धन पाठे ,नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई, भाजपा प्रदेश महामंत्री अतीत पवार जी,  समाजसेवी शैलेंद्र बिहारया, डॉक्टर अरुण जयसिंहपुरे (रेड क्रॉस सोसाइटी), ब्लड बैंक अधिकारी डॉक्टर अंकिता सीते एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बाबा मकोड़े ने दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया। उपरोक्त सभी अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारीज के समाज सेवा प्रभाग के इस आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि आज ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित ऐसे आयोजन समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हैं । इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति बहने उपस्थित थी । शिविर में 64 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।  जिले भर में 21 अगस्त से 25 अगस्त तक अनेक ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। ब्रह्माकुमारीज द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस पर संपूर्ण भारत में 1 लाख यूनिट से भी अधिक  रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है जो दादी जी की पुण्यतिथि पर हमारी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments