Thursday, August 27, 2026

TOP NEWS

रक्षाबंधन पर इंदौर की...

इंदौर:रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इंदौर शहर की बहनों के लिए बेहद खुशखबरी...

एलन मस्क के X...

एलन मस्क के X को टक्कर देने लौटा पुराना 'ट्विटर'! 'Twitter.now' नाम से...

मूड ऑफ द नेशन...

नई दिल्ली, 27 अगस्त 2026: देश का मिजाज भांपने वाले सबसे बड़े सर्वे...

भाई-बहन के अटूट प्रेम...

इन्दौर: भाई-बहन के पवित्र स्नेह का महापर्व रक्षाबंधन कल, यानी 28 अगस्त 2026...
Homeमध्य प्रदेशDAMOH : नगर पालिका में बड़ा घोटाला, बाजार में टायर की कीमत...

DAMOH : नगर पालिका में बड़ा घोटाला, बाजार में टायर की कीमत 15 हजार, टेंडर में 44 हजार में मंजूर

मध्य प्रदेश की दमोह नगर पालिका (damoh nagar palika) में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। बाजार में जहां एक टायर की कीमत 15,186 रूपए है, वहीँ टेंडर इसे में 44,789 रूपए में मंजूर किया गया है।

मध्यप्रदेश की दमोह नगर पालिका की टेंडर घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। बाजार में 15,186 रूपए का मिलने वाला टायर 44,789 रूपए में स्वीकृत कर दिया गया। जैसे ही यह अनियमितता उजागर हुई, संबंधित टेंडर को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। इस मामले में कर्मचारियों की मिलीभगत उजागर होने पर एक ऑपरेटर को भी हटा दिया गया है।

महंगे दाम पर पास हुआ टायर टेंडर

नगर पालिका ने हाल ही में टायर, ट्यूब और बैटरी की खरीदी के लिए टेंडर जारी किया था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एजेंसी का चयन भी कर लिया गया, लेकिन जब दरों की समीक्षा हुई तो अधिकारियों के होश उड़ गए। हजार 20 कॉम्पेक्टर ट्रक के अगले टायर की कीमत 44,789 रूपए पास कर दी गई थी, जबकि बाजार में इसकी कीमत सिर्फ 15,186 रूपए थी। तीन गुना अधिक रेट का मामला सामने आते ही टेंडर को निरस्त कर दिया गया।

कर्मचारी ने अपनी ही कंपनी का टेंडर डाला

इस गड़बड़ी के अलावा एक और गंभीर मामला सामने आया। नगर पालिका में कार्यरत ऑपरेटर अयान सलाउद्दीन कुरैशी ने अपनी ही कंपनी एसक्यूएसके सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से टेंडर डाल दिया। इतना ही नहीं, उसने टेंडर प्रक्रिया में छेड़छाड़ भी की। जब यह मामला उजागर हुआ, तो टेंडर को तुरंत रद्द कर दिया गया और अयान को टेंडर प्रक्रिया से हटा दिया गया।

नगर पालिका प्रशासन की सफाई

सीएमओ प्रदीप शर्मा ने कहा कि टेंडर में गड़बड़ी सामने आते ही दो टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। ऑपरेटर अयान से अब कोई भी टेंडर संबंधी काम नहीं लिया जाएगा। साथ ही अन्य टेंडरों की भी जांच की जाएगी, और दोषियों पर कार्रवाई होगी। नगर पालिका की लापरवाही से जुड़े इस घोटाले ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments