Monday, September 7, 2026

TOP NEWS

गुवाहाटी मर्डर केस: नशे...

बसिष्ठपुर के फ्लैट से आ रही थी तेज बदबू, पुलिस ने ताला तोड़ा...

UP News: बागपत में...

बागपत (उत्तर प्रदेश), 7 सितंबर: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल...

दिवंगत दिलीप हुंडवानी की...

रिपोर्ट: प्रदीप मैथिल, गंजबासौदादिवंगत दिलीप हुंडवानी की स्मृति में विशाल निशुल्क नेत्र शिविर...

सागर शराब कांड: 18...

सागर शराब कांड: 18 मौतें और व्यवस्था वेंटिलेटर पर, माफिया के आगे 'मोहन...
Homeनई दिल्लीBREAKING NEWS: दिल्ली के मोती बाग (सत्य निकेतन) में भरभराकर गिरी इमारत,...

BREAKING NEWS: दिल्ली के मोती बाग (सत्य निकेतन) में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

BREAKING NEWS: दिल्ली के मोती बाग (सत्य निकेतन) में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त एक बेहद बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मोती बाग के पास स्थित सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत अचानक भरभराकर जमींदोज हो गई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। शुरुआती सूचना के मुताबिक, मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की गंभीर आशंका जताई जा रही है।

दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ हादसा

राजधानी में हो रही लगातार बारिश के बीच आज रविवार (6 सितंबर 2026) दोपहर को यह बड़ा हादसा हुआ। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत गिरने की आपातकालीन सूचना मिली। जिसके तुरंत बाद राहत और बचाव दल को मौके के लिए रवाना कर दिया गया। यह हादसा मोती बाग के शिव मंदिर के पास सत्य निकेतन इलाके में हुआ है, जहाँ काफी संख्या में छात्र भी रहते हैं।

युद्ध स्तर पर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच चुकी हैं। मलबे को हटाने और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाया जा रहा है। मलबे के नीचे करीब 5 से 8 लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है, हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अभी तक सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments