Explore the website

Looking for something?

Saturday, May 30, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

इंदौर में पानी वितरण...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) गर्मी में हुए जल संकट और चक्काजाम के बाद नगर निगम...

खंडवा के बढ़िया तुला...

एनटीवी टाइम न्यूज खंडवा/ बकरीद के दूसरे दिन खंडवा से करीब 7 किमी...

दिल्ली में पाकिस्तानी खुफिया...

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी...

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का...

नई दिल्ली/लखनऊ/पटना: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली...
Homeमध्य प्रदेशDHAR : एमपी के धार में पुलिस अधिकारी की मौत, होटल पहुंचे...

DHAR : एमपी के धार में पुलिस अधिकारी की मौत, होटल पहुंचे वरिष्ठ अफसर

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

धार में मृत मिले खरगोन में पदस्थ टीआई करणसिंह रावत

एनटीवी टाइम न्यूज धार/ मध्यप्रदेश के धार में एक पुलिस अफसर इस हाल में मिले कि हर कोई हैरान रह गया। यहां की एक होटल में वे मृत पाए गए। टीआई करण सिंह रावत की धार की निजी होटल में मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी की असामयिक मौत से विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने गहरा दुख जताया है। टीआई करणसिंह रावत के परिजनों को उनकी मौत की खबर दे दी गई है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टीआई करण सिंह रावत खरगोन में पदस्थ थे

पता चला है कि टीआई करण सिंह के पिता का नाम मोहन सिंह रावत है। वे अलीराजपुर जिला के टंकी परिसर आम्बुआ के निवासी हैं। टीआई करण सिंह रावत खरगोन में पदस्थ थे। वे यहां किस काम से आए थे, इसके बारे में पता किया जा रहा है।

यहां 12 दिसम्बर से रुके हुए थे

धार के पुलिस अधिकारियों के अनुसार टीआई करण सिंह रावत मोहन टॉकीज चौराहे पर स्थित निजी होटल में ठहरे थे। वे यहां 12 दिसम्बर से रुके हुए थे। टीआई करण सिंह रावत की होटल में मौत की खबर सुनकर पुलिस महकमे में शोक पसर गया। एसपी मयंक अवस्थी भी मौके पर पहुंचे। शहर पुलिस टीआई करण सिंह रावत की मौत की गहराई से जांच करने में जुटी हुई है। उनके परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है।

दिवंगत टीआई करणसिंह रावत करीब 51 साल के थे। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार उनका जन्म 14 अगस्त 1974 को हुआ था। टीआई करणसिंह रावत पुलिस विभाग के बेहद सक्रिय अधिकारियों में गिने जाते थे।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version