Thursday, March 5, 2026

TOP NEWS

विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता व नगरीय प्रशासन मंत्री...

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात...

इंदौर : सुरों से...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर की सिंगिंग कॉप सोनाली सोनी ने पेश की...
Homeमध्य प्रदेशDHAR: पीथमपुर में एक लाख की घूस लेते पकड़ाया पटवारी: भूमि बंटवारे...

DHAR: पीथमपुर में एक लाख की घूस लेते पकड़ाया पटवारी: भूमि बंटवारे के लिए मांगी, EOW ने दबोचा, पहले भी ले चुका था एक लाख

संवाददाता प्रफुल्ल तंवर

पीथमपुर में तैनात पटवारी प्रशांत त्रिपाठी को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी पहले भी एक लाख रुपए की रिश्वत ले चुका था। मामला बाणगंगा इंदौर निवासी देवेंद्र नरवरिया और कैलाश नरवरिया की शिकायत से सामने आया। उन्होंने 21 फरवरी 2025 को EOW में शिकायत दर्ज कराई थी।

मां और मामा की जमीन का था ममला

शिकायत में बताया कि उनकी मां और मामा की पीथमपुर में स्थित जमीन का बंटवारा तहसीलदार कार्यालय में लंबित है। इस मामले में स्थल निरीक्षण रिपोर्ट के लिए पटवारी ने तीन लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। EOW ने शिकायत के बाद विशेष दल का गठन किया।

दूसरी किस्त लेते पकड़ा

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पहले ही एक लाख रुपए ले चुका है और दूसरी किस्त के लिए दबाव बना रहा था। टीम ने योजना के तहत शिकायतकर्ता को पटवारी के कार्यालय भेजा। आरोपी ने पीथमपुर के हाउसिंग चौराहा स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास अपनी गाड़ी में एक लाख रुपए लिए। शिकायतकर्ता के संकेत मिलते ही EOW की टीम ने आरोपी को रिश्वत राशि के साथ पकड़ लिया।

डीएसपी ने किया रेड को लीड

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(सी) के तहत केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई में एक डीएसपी, 4 निरीक्षक समेत 8 अन्य सदस्य शामिल थे। जांच टीम यह भी पता लगाएगी कि इस रिश्वत में अन्य किन अधिकारियों की भूमिका है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments