14 नवंबर,विश्व डायबिटीज दिवस
डायबिटीज की समस्या बिगड़ती-जीवनशैली एवं उचित खानपान का अभाव
डायबिटीज (मधुमेह) की समस्या भारत समेत पूरे विश्व में तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते हमें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण दुर्लभ बीमारियों का प्रभाव बढ़ता है । डायबिटीज पहले अमूमन अधेड़ उम्र के लोगों में होती थी। अब यह बच्चों युवकों को भी शिकंजे में ले रही है। भारत में करीब 10.1 करोड़ लोगों को डायबिटीज एवं 13.6 करोड़ लोगों में प्री- डायबिटीज की स्थिति बनी हुई है। वहीं विश्व में 46.3 करोड़ लोग इससे पीड़ित है। भारत में डायबिटीज की प्रचलित दर 11.5 प्रतिशत है, जबकि प्री डायबिटीज के मामलों की दर 15.3 प्रतिशत तक पहुँच गई है, यानी देश का हर 10 में से एक व्यक्ति इस बीमारी से प्रभावित है। एक अनुमान के अनुसार 85 करोड़ लोग दुनिया भर में डायबिटीज के मरीज 2050 तक हो जाएगे। डायबिटीज में आपका शरीर पर्याप्त या बिलकुल भी इंसुलिन का उत्पादित नहीं कर पा रहा है या फिर उत्पादित इंसुलिन की सही तरीके से शरीर में उपयोग नहीं हो पा रहा है। डायबिटीज होने के तीन कारण- पहला अनुवांशिक, दूसरा शारीरिक मेहनत की कमी और तीसरा मोटापा और चौथा उचित खानपान का अभाव।
डायबिटीज के लगभग 60 प्रतिशत पीड़ित व्यक्तियों में इसके लक्षण दिखाई ही नहीं पढ़ते है। ऐसे में इसकी पहचान दो तरह से होती है। पहला लक्षणों के आधार पर और दूसरा खून की जांच से। ब्लड टेस्ट में यदि खाली पेट शुगर 126 से अधिक और खाने के दो घण्टे के बाद 200 से अधिक है तो व्यक्ति डायबिटिक है। एचबीएवनसी 6.5 से अधिक है तो इसका अर्थ भी यह है, परीक्षण-व्यक्ति में डायबिटीज है। डायबिटीज का शरीर प्रवेश को यूँ समझे यदि व्यक्ति के जीवन में अनियमित जीवनशैली,
अस्वास्थ्यकर आहार, मोटापा और आनुवंशिक प्रकृति रही है। इसके बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, वजन पर नियंत्रण, और तनाव प्रबंधन, प्रतिदिन 7 से 9 घंटे की पर्याप्त नींद, खाने में साबुत अनाज, दालें, हरी सब्जियां, सलाद , प्रोटीन होना चाहिए है। साथ ही शारीरिक वजन लंबाई के हिसाब से होना चाहिए।सप्ताह में दो-तीन दिन मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए व्यायाम पर ध्यान देना चाहिए।अनुशासित जीवन से डायबिटीज काफी नियंत्रण में हो सकती हैं। वाहन की बजाय पैदल चलना चाहिए। कैलोरी प्रबंध में ध्यान देना चाहिए। डाइट का बदलाव करने में डॉक्टर का परामर्श लेना चाहिए ।
विश्व स्तर पर बढ़ती इस गंभीर और क्रोनिक बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने, इससे बचाव को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर वर्ष 14 नवंबर को विश्व डायबिटीज डे मनाया जाता है। ठंड के मौसम में डायबिटीज मरीजों को अधिक सजग रहना होगा। इसकी पहचान के लक्षण– अधिक प्यास लगना, अधिक भूख लगा या भूख लगने पर कुछ भी खाना-पीना जैसे हैं ,समोसा, जंक फूड, शर्करायुक्त पेय पदार्थ आदि से बचना चाहिए ।थकान बने रहना, खान-पान ठीक हो तो भी वजन घटना,जल्दी-जल्दी यूरिन महसूस होना या बार-बार बाथरूम जाना।
तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण, अस्थमा, फेंफड़ों व एलर्जी से ग्रसित रोगियों के लिए घातक हो सकता है। इस मौसम में वातावरण में घूले सूक्ष्म कण महत्वपूर्ण अंगों में पेन्क्रियास, फेफड़े व आखों को नुकसान पहुंचाकर रोग की जटिलता को बढ़ा देते है। ऐसे में डायबिटीक को खासी, जुकाम, सांस फूलने जैसी समस्या का इजाफा हो जाता है। डायबिटीज से पहले प्री- डायबिटीज स्टेज होता है। यहाँ शुगर का स्तर नियंत्रण में होती है। इस स्टेज पर अगर थोड़ी सावधानी बढ़ा दे। तो
इससे बचना कठिन नहीं है। इस स्तर पर भविष्य में डायबिटीज के शिकार हो सकते है। अतः इस स्तर डाक्टर से संपर्क करले ,तो उस स्तर पर इसे रोका जा सकता है। टाइप-2 डायबिटीज में दुनियाभर में सबसे ज्यादा मरीज होते है। विशेषज्ञ बताते है, कि 2050 तक देश में 12.49 करोड़ लोग टाइप 2 राइप के डायबिटीक होने की संभावना है। टाइप-2 में शरीर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाता है। ऐसी स्थिति में ब्लड ग्लूकोज की जाँच को नियमित कर के अनियमितता होने पर डाक्टर से सम्पर्क अनिवार्य रूप से करें। यह रोग शरीर में दीपक की तरह काम करता है, और उसे अंदर से खोखला करता रहता है। इसकी वजह से आँखो में रेटिना की नाजुक रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है, गुर्दे की गड़बडी, हृदय रोग आदि बीमारियों हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते है , ये बीमारियाँ स्वास्थ्य क्षेत्र पर दबाव बढ़ाती जा रही है, साथ कई अर्थ बीमारियों का कारण भी बनती है। इसलिए इससे बचे रहने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
डायबिटीज से बचने के लिए तथा उपचार में भोजन में 50 प्रतिशत सब्जिया, 25 प्रतिशत साबूत अनाज, 25 प्रतिशत प्रोटीन, भोजन के बाद 10 मिनट वॉक, सुबह उठने के बाद 30 मिनट में नाश्ता करें। इससे मेटाबालिज्म सुधरेगा। थोडे-थोड़े समय पर कुछ खाते रहे, सप्ताह में कम से कम 4 दिन 150 मिनट व्यायाम, सात से 7–9 घंटे नींद का नियम खोना चाहिए, रोज 30 ग्राम फाईबर से कोलेस्ट्राल और वसा को शरीर से बाहर करता, आदि। डायबिटीज को यदि पहले साल से ही नियंत्रित कर लिया जाए, तो शरीर को इससे निपटने में बेहद आसानी होती है। अब यह है कि शुगर की जाँच, हृदय, किडनी की नियमित जांच और योग, व्यायाम ध्यान से डायबिटीज पर नियंत्रण संभव है। विश्व मधुमेह दिवस पर केवल सामान्य जानकारी से अवगत किया गया है। विशेष रूप से डॉक्टर से संपर्क करना ही चाहिए।
डॉ. बी. आर. नलवाया,
पूर्व,प्राचार्य, मंदसौर, मध्य प्रदेश





