Sunday, October 11, 2026

TOP NEWS

सीहोर के कोसमी गांव...

MP News: सीहोर के कोसमी गांव में वन विभाग की कार्रवाई के बाद प्रभावित आदिवासी परिवारों से मिले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। मुख्य सचिव को दिए पीड़ित परिवारों के तुरंत पुनर्वास और पक्के मकान बनाने के निर्देश। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

सवाल पूछो तो ‘टैग’...

आज के भारत में सवाल पूछने पर जवाब नहीं बल्कि 'गोदी मीडिया' या 'चमचा' का टैग मिलता है। जानिए कैसे यह 'लेबलिंग पॉलिटिक्स' और सोशल मीडिया इको-चैंबर हमारे लोकतंत्र को खोखला कर रहे हैं। पूरा विश्लेषण पढ़ें।

जिबूती के पास प्रवासियों...

अफ्रीकी देश जिबूती के तट पर प्रवासियों से भरी नाव डूबने से 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत हो गई। 305 सवारों में से 80 से अधिक इथियोपियाई नागरिक बचाए गए हैं, जबकि 116 लापता हैं। पढ़ें पूरी खबर।

लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में...

लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में नवनियुक्त अध्यक्ष के समारोह के दौरान अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच भारी बवाल और जूता कांड हुआ। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशसमाज का विश्वास जीतने के लिए निरंतर संपर्क, संवेदनशीलता और समर्पण जरूरी...

समाज का विश्वास जीतने के लिए निरंतर संपर्क, संवेदनशीलता और समर्पण जरूरी : हेमंत खंडेलवाल

समाज का विश्वास जीतने के लिए निरंतर संपर्क, संवेदनशीलता और समर्पण जरूरी : हेमंत खंडेलवाल

भाजपा धार ग्रामीण जिले के बृहद जिला बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जनसेवा और संगठन मजबूती का संदेश; कैलाश विजयवर्गीय बोले—विचारधारा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत

राहुल सेन मांडव
मो

कुक्षी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के धार ग्रामीण जिला गठन के बाद पहली बार कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कुक्षी स्थित हीरा पैलेस में भाजपा धार ग्रामीण जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं का वृहद जिला बैठक आयोजित किया गया। जिला बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और जिला प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित वरिष्ठ संगठनात्मक पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनसेवा, संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ हुआ। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जनसेवा से अर्जित करें जनता का विश्वास : खंडेलवाल

बृहद जिला बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि समाज का विश्वास जीतने के लिए निरंतर संपर्क, संवेदनशीलता और समर्पण जरूरी है। जनसेवा का उद्देश्य केवल अपने कार्यों का प्रचार करना नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास करना होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयासों से सुनिश्चित होती है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच सक्रिय रहना चाहिए, ताकि पार्टी का जनाधार मजबूत हो और क्षेत्र के विकास को गति मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज की वास्तविक अपेक्षाओं को समझने, आमजन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों का विश्वास अर्जित करने की अपील की।

प्रदेश अध्यक्ष ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं के योगदान का उल्लेख करते हुए उनके त्याग और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक सफलता तभी संभव है, जब कार्यकर्ता जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करें।

विचारधारा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : विजयवर्गीय

जिला प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भीड़ जुटाना आसान है, लेकिन विचारधारा के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना कठिन कार्य है। संगठन की वास्तविक ताकत ऐसे कार्यकर्ता हैं, जो विचारधारा के प्रति निष्ठावान रहते हुए राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करते हैं।

उन्होंने भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने, गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तीकरण, युवाओं को सक्षम बनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त करने के संकल्प को दोहराया। विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण तथा देश को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

संगठनात्मक गतिविधियों की दी जानकारी

बैठक में संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। स्वागत भाषण में भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार
कहा कि
संगठन की शक्ति, कार्यकर्ता का सम्मान, बुथ की मजबुती, धार ग्रामीण का संकल्प. के साथ
जिले की संगठनात्मक संरचना और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए

भाजपा धार ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर, सिंघाना , कुशी नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने संयुक्त जानकारी देते बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, जिला प्रभारी राधेश्याम यादव, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, विधायक कालूसिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजना बघेल तथा जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज सहित अन्य पदाधिकारी मंचासीन रहे।

इस अवसर पर पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व मंत्री जगदीश मुवेल, पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, रमेश धाड़ीवाल एवं डॉ. राज बरफा ,नव नियुक्त नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंगॄ लक्ष्मण बघेल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सोलंकी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरालाल बृजवासी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनाली श्रीवास्तव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लाल सिंह बर्मन तथा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज बालेश्वर सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने भी सम्मेलन में सहभागिता की।

सम्माननीय अथितियो का भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने स्मृति चिन्ह तीर कमान एवं चित्र भेटकर
जिला पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षजनों द्वारा बड़ी माला से स्वागत मंचासीन सभी अतिथियों का किया

बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी सदस्यों, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

बाइक रैली से स्वागत, महिला मोर्चा ने किया तिलक-वंदन

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रथम कुक्षी आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली गई। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तिलक-वंदन कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

जिले के विभिन्न मोर्चों, संगठनात्मक इकाइयों तथा सामाजिक एवं राजनीतिक मंचों की ओर से भी उनका अभिनंदन किया गया। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठनात्मक सक्रियता दिखाई दी।

कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बघेल ने किया, जबकि आभार भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र सिंह मेरती ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments