Sunday, August 23, 2026

TOP NEWS

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और...

गौरव जोशीराजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज...

डिजिटल युग में कमाई...

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते...

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन...

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब...

LPG सप्लाई का महाप्लान:...

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज...
Homeमध्य प्रदेशGWALIOR : आदेश जारी…मार्च में शनिवार-संडे की छुट्टी कैंसिल, दोनों दिन खुलेंगे...

GWALIOR : आदेश जारी…मार्च में शनिवार-संडे की छुट्टी कैंसिल, दोनों दिन खुलेंगे ऑफिस

लोकेश शर्मा

अप्रेल से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है। नए वित्त वर्ष में गाइडलाइन भी बढ़ जाएगी। इस कारण एमपी के ग्वालियर कार्यालय में पक्षकारों की भीड़ बढ़ रही हैं। पंजीयन महानिरीक्षक ने मार्च में छुट्टियां रद्द कर दी हैं। शनिवार व रविवार के दिन भी कार्यालय खुलेगा और रजिस्ट्री हो सकेंगी। सिर्फ 14 मार्च की होली की छुट्टी रहेगी। मार्च में पंजीयन विभाग में 30 दिन कार्य किया जाएगा।

नए वित्त वर्ष को ध्यान में रखते हुए नई गाइडलाइन भी तैयार हो गई है। इसे कंप्यूटर में फीड किया गया है। इसे जिला मू्ल्यांकन समिति की बैठक में रखा जाएगा।

इंदौर में भी होगी रजिस्ट्री

इंदौर शहर में भी मार्च में वित्त वर्ष समाप्ति को देखते हुए स्टॉप आइजी ने मध्यप्रदेश में रजिस्ट्रार विभाग के छुटटी के दिन भी कार्यालय खुले रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। जनता की सुविधा को देखते हुए यह फैसला किया गया है ताकि माह के अंत में रजिस्ट्री को लेकर भीड़ ना पड़े।

वरिष्ठ जिला पंजीयक दीपक कुमार शर्मा ने बताया, होली के अगले दिन 14 मार्च को धुलेंडी को छोड़कर सभी दिन सभी कार्यालय खुले रहेंगे। शनिवार व रविवार को भी रजिस्ट्री होगी। इधर, मोती तबेला स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में वरिष्ठ उप जिला पंजीयक का चार्ज प्रदीप निगम को दिया गया। निगम अब संपदा 2 में महू, देपालपुर और सांवेर की रजिस्ट्री कर सकेंगे। हालांकि वे इंदौर दो, तीन और चार के दस्तावेजों का पंजीयन नहीं करेंगे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments