Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

नवरात्री महोत्सव के दौरान...

नवरात्री महोत्सव के दौरान हिन्दू चेतना मंच के द्वारा दिया जा रहा सामाजिक...

विद्युत कर्मचारी मांगे पूरी...

कलेक्टर कार्यालय पर सोपा ज्ञापनजितेन्द्र चौहान कि रिपोर्टअमझेरा।म.प्र बिजली कर्मचारी महासंघ, पॉवर इंजिनियर्स...

बड़ी खबर: दिल्ली के...

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 33 साल बाद धरना-प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित। गृह मंत्रालय ने रामलीला मैदान, बुराड़ी और सीबीडी ग्राउंड को बनाया नया प्रदर्शन स्थल। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर पुलिस ने लगाई रोक, सुरक्षा सख्त। पूरी खबर पढ़ें।

Pakistan सरहद पार गूंजा...

बढ़ती आस्था और बलोच मुस्लिम सौहार्द के बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित महाशक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
Homeमध्य प्रदेशHARDA : हरदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से भरा...

HARDA : हरदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, दारू लूटने की मची होड़

मध्य प्रदेश के हरदा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है. जब्त शराब की कीमत लाखों की बताई जा रही है. इधर, धार जिले में शराब से भरा ट्रक पलट गया. फिर क्या था, लोग शराब की पेटियां उठाकर नौ दो ग्यारह हो गए.

हरदा के टिमरनी थाना पुलिस और एसडीओपी आकांक्षा तलैया ने बीती रात चेकिंग के दौरान बैतूल-नागपुर रोड पर पास से अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा. साथ ही ड्राइवर और हेल्पर को धर दबोचा. 361 पेटी अंग्रेजी और ट्रक जब्त की गई है. जब्त दारू की कीमत 24 लाख रुपये आंकी गई है. फिलहाल, पुलिस ड्राइवर और हेल्पर के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ कर रही है.

धार के धामनोद के राऊ खलघाट फोरलेन के गुजरी बाइपास पर शराब से भरा ट्रक पलट गया. सामने से रॉन्ग साइड आए एक वाहन को बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ, जिसमें ड्राइवर और हेल्पर को हल्की चोट आई है. ट्क पलटते ही शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं.

पुलिस के पहुंचने से पहले कई राहगीर शराब की पेटियां उठाकर ले गए. सूचना मिलते ही काकड़दा चौकी प्रभारी मिथुन चौहान मौके पर पहुंचे. बाद में जुलवानिया और धामनोद के शराब ठेकेदार के प्रतिनिधि भी वहां आए.आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर परमिट की जांच की, जो वैध पाई गई.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments