Wednesday, October 7, 2026

TOP NEWS

आसमान में बड़ा हादसा...

पटना से आ रही इंडिगो फ्लाइट पर 17,000 फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली गिरने से अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

मंगलौर में कुमारी शैलजा...

मंगलौर में कुमारी शैलजा का जोरदार स्वागत, नारसन बॉर्डर पर उमड़ा जनसैलाबअर्जुन धारीवालमंगलौर/हरिद्वार।...

इंदौर में झकझोर देने...

इंदौर में गरीबी की दर्दनाक तस्वीर: पैसे न होने पर MY अस्पताल में पति के शव के पास रोती रही बेबस पत्नी, आखिरकार 2 साल की मासूम बेटी ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि। पूरी खबर पढ़ें।

Vivo Mega Launch: भारत...

Vivo India ने भारत में लॉन्च किए 3 नए धांसू स्मार्टफोन्स Vivo X Fold 6, V80 और S2 FE। लेटेस्ट Android 17, ज़ीस कैमरा और 10,000mAh बैटरी वाले फोन्स की कीमतें यहाँ देखें।
Homeमध्य प्रदेशजाम घाट में बड़ा हादसा टला: 51 छात्रों और शिक्षिका से भरी...

जाम घाट में बड़ा हादसा टला: 51 छात्रों और शिक्षिका से भरी बस के ब्रेक फेल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कोपरगांव की यूनिवर्सिटी के 51 विद्यार्थी और शिक्षिका बस में सवार थे, किसी को नहीं आई चोट।

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में शुक्रवार शाम को एक बड़ा हादसा टल गया। घटना जाम घाट की है जहां 51 स्टूडेंट्स और शिक्षिका को लेकर जा रही बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। खतरनाक ढलान और सामने लगातार आते तीखे मोड़ों के बीच भी ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और बस को नियंत्रित करते हुए सुरक्षित रोक लिया। हादसे में किसी भी विद्यार्थी या शिक्षिका को चोट नहीं आई। घटना की जानकारी मिलते ही मंडलेश्वर व्यापारी संघ अध्यक्ष भरत राठौड़ ने तत्काल मदद के लिए तीन वाहन मौके पर भेजे। इन वाहनों से सभी विद्यार्थियों और शिक्षिका को सुरक्षित मंडलेश्वर लाया गया।

महेश्वर जा रहा था विद्यार्थियों का दल

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कोपरगांव की यूनिवर्सिटी के 51 विद्यार्थी और एक शिक्षिका इंदौर की एक यूनिवर्सिटी में आयोजित सेमिनार में शामिल होने आए थे। दल ने सबसे पहले ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। इसके बाद आइआइटी और इंदौर की एक अन्य यूनिवर्सिटी का भ्रमण किया। शुक्रवार को दल जाम घाट के रास्ते महेश्वर जा रहा था। जैसे ही वाहन घाट के खतरनाक हिस्से में पहुंचा, अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। ढलान के कारण वाहन की गति बढऩे लगी और आगे लगातार तीखे मोड़ होने से स्थिति बेहद गंभीर हो गई।

कुछ सेकंड में फैसला… मोड़ पर रोक दिया वाहन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्रेक फेल होने के बाद वाहन ढलान पर आगे बढ़ने लगा था। विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान ड्राइवर ने तत्काल स्थिति को भांपा और वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया। उसने वाहन को मोड़ की दिशा में संभालते हुए सुरक्षित रोक लिया। जाम घाट जैसे खतरनाक मार्ग पर यदि वाहन कुछ और आगे अनियंत्रित होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ ने 51 विद्यार्थियों समेत सभी की जान बचा ली।

‘ड्राइवर बस नहीं संभालता तो बड़ी घटना हो जाती’

दल के साथ मौजूद शिक्षिका सीमा ने बताया कि ब्रेक फेल होने के बाद कुछ समय के लिए स्थिति काफी चिंताजनक हो गई थी। ढलान पर वाहन की गति बढ़ रही थी और लगातार तीखे मोड़ सामने आ रहे थे। ऐसे में ड्राइवर ने समय रहते वाहन संभाल लिया। उन्होंने कहा कि यदि ड्राइवर ने समय पर सही निर्णय नहीं लिया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उसकी सूझबूझ के कारण सभी सुरक्षित हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments