ब्रेकिंग न्यूज
MR-10 से MR-12 को जोड़ने वाली मास्टर प्लान सड़क का महापौर ने किया दौरा, दूषित पानी फैलाने वाली इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई के निर्देश
औद्योगिक अपशिष्ट से जल प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर होगी सख्ती
इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने MR-10 से MR-12 को जोड़ने वाली मास्टर प्लान की प्रस्तावित सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क से संबंधित कार्यों और क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान औद्योगिक अपशिष्ट के कारण पानी दूषित करने वाली इंडस्ट्रीज का मामला भी सामने आया। महापौर ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए अपर आयुक्त (ड्रेनेज) को संबंधित इंडस्ट्रीज की जांच कर दोषी इकाइयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।





