Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में फिल्मी स्टाइल में भागे कार सवार: 3 KM पीछा कर...

इंदौर में फिल्मी स्टाइल में भागे कार सवार: 3 KM पीछा कर पुलिस ने दबोचा, गाड़ी पर लिखा था ‘दादा’

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में देर रात चेकिंग के दौरान एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पुलिस टीम को देखकर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार के चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय बैरिकेड्स (स्टॉपर) को तोड़ते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने व हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

स्टॉपर तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात की है। संयोगितागंज थाना क्षेत्र के पीसी सेठी अस्पताल से नवलखा की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम रात में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार बेहद तेज रफ्तार में आती हुई दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने जब टॉर्च दिखाकर कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। कार ने वहां रखे लोहे के स्टॉपर को उड़ाते हुए सीधे पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।

हादसे में दो जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

कार की सीधी टक्कर से वहां मुस्तैद हेड कॉन्स्टेबल राजेश मिश्रा और कॉन्स्टेबल लाल साहब गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्टॉपर के परखच्चे उड़ गए और जवान सड़क पर दूर जा गिरे। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

3 किलोमीटर पीछा कर दबोचे आरोपी, गाड़ी पर लिखा था ‘दादा’

वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तुरंत वायरलेस सेट पर सूचना फ्लैश की। इसके बाद पुलिस की पीसीआर वैन और चीता मोबाइल ने आरोपियों का पीछा करना शुरू किया। पुलिस टीम ने करीब 3 किलोमीटर तक फिल्मी अंदाज में पीछा कर तिलक नगर क्षेत्र के पास घेराबंदी की और स्कॉर्पियो को रोककर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनुज मीणा और शिवम के रूप में हुई है। घटना के वक्त अनुज मीणा कार चला रहा था। पुलिस ने जब स्कॉर्पियो कार को जब्त किया, तो देखा कि उस पर आगे बड़े अक्षरों में ‘दादा’ लिखा हुआ था।

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, जांच शुरू

संयोगितागंज थाना पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने और लापरवाही से वाहन चलाने से जुड़ी गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी नशे की हालत में थे या पुलिस चेकिंग को देखकर किसी अन्य डर की वजह से उन्होंने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments