Monday, October 5, 2026

TOP NEWS

Lakhimpur Kheri: भीरा में...

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग से दुष्कर्म का मामला। आरोपी विशेष समुदाय का होने पर भीरा थाने में बजरंग दल का भारी हंगामा, सीओ गोला मौके पर पहुंचे।

बालोद में पुलिसकर्मी की...

छत्तीसगढ़ के बालोद में लाइब्रेरी से लौट रही पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक। गंभीर हालत में छात्रा रायपुर रेफर, भागते हुए आरोपी का CCTV फुटेज आया सामने।

दिल्ली पुलिस के ACP...

दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत को विवादों के बीच एडिशनल DCP पद पर प्रमोशन मिला है। इस फैसले पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने सवाल उठाते हुए इसे 'छेड़छाड़ का इनाम' बताया। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

स्पेन में हाउसिंग संकट...

स्पेन में 87 साल की बुजुर्ग महिला की बेदखली के बाद भड़का भारी आक्रोश. संसद में हाउसिंग बिल गिरने के बाद पीएम पेड्रो सांचेज़ ने किया समय से पहले आम चुनाव का ऐलान, 29 नवंबर को होगा मतदान. पूरी खबर पढ़ें.
Homeमध्य प्रदेशविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर,नवरात्रि मेले की तैयारियों का...

विदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर,नवरात्रि मेले की तैयारियों का लिया जायजा

विदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर

नवरात्रि मेले की तैयारियों का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर अधिकारियों से की चर्चा

इंदौर। करीब दो सप्ताह के विदेश प्रवास से लौटे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर पहुंचते ही आगामी नवरात्रि पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। एयरपोर्ट से सीधे बिजासन टेकरी पहुंचे महापौर ने मां बिजासन माता मंदिर में दर्शन किए और मंदिर परिसर में नवरात्रि के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

नवरात्रि के दौरान बिजासन माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए महापौर ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की आवाजाही, मेले की व्यवस्थाओं सहित नगर निगम की ओर से की जाने वाली तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और मंदिर प्रबंधन के सदस्यों से चर्चा कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

महापौर ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने, आने-जाने के मार्ग और अन्य जरूरी सुविधाओं पर भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने नवरात्रि को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी महापौर को दी।

महापौर भार्गव करीब दो सप्ताह के विदेश प्रवास पर थे। इंदौर लौटने के बाद उन्होंने सबसे पहले आगामी त्योहारी आयोजनों की तैयारियों का जायजा लिया। एयरपोर्ट से सीधे बिजासन टेकरी पहुंचना और वहां नवरात्रि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करना उनके दौरे का प्रमुख हिस्सा रहा।

इस दौरान कार्य प्रभारी राजेंद्र राठौड़, एमआईसी सदस्य अभिषेक ‘बबलू’ शर्मा, नंदकिशोर पहाड़िया, नगर निगम के जोनल अधिकारी तथा मंदिर प्रबंधन के सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments