Friday, October 16, 2026

TOP NEWS

धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने पर सीधे मुस्लिम पिछड़ा वर्ग (BCM) कोटे के तहत आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज।

BSA Gold Star 650...

BSA Gold Star 650 के दो नए स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च हो गए हैं। जानें बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लेगेसी वेरिएंट्स की नई कीमतें, 4 साल की वारंटी और दमदार स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल।

SIR विवाद के बीच...

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग ने यूपी-एमपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट (SSR) करने का दिया आदेश. 1 जनवरी 2027 होगी कट-ऑफ तारीख, जानें क्या बदलेंगे नियम.

शाहपुरा जनपद के पंचायत...

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव मनोहर आर्मो...
Homeराजस्थानJAIPUR : सात साल की मासूम का बलात्कार कर हत्या, घर में...

JAIPUR : सात साल की मासूम का बलात्कार कर हत्या, घर में मिली बॉडी, बच्ची के पिता के साथ काम करता है आरोपी

लोकेश शर्मा

राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। सात साल की मासूम बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव बुरी हालत में छत पर ही मिला। सोमवार शाम से बच्ची अचानक गायब हो गई थी। परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे। जब वह नहीं मिली तो किसी ने छत पर जाकर देखा, वहां खून से लथपथ हालत में उसका शव मिला तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला प्रताप नगर थाना इलाके का है। सूचना मिलते ही डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

प्रांरभिक जांच में सामने आया कि आरोपी बच्ची के परिवार के पड़ोस में ही रहता है। बच्ची का परिवार दूसरे शहर का मूल निवासी है और यहां पर किराये के कमरे में रहता है। आरोपी और बच्ची के पिता साथ ही काम करते हैं। मासूम बच्ची कल दोपहर चार बजे के बाद से ही लापता थी। उसे तलाश किया जा रहा था। करीब साढ़े छह बजे वह अपने ही घर की छत पर मृत मिली। इस बीच आरोपी फरार होने की तैयारी कर रहा था।

फोरेंसिक और अन्य जांच प्रक्रिया के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उसके बारे में बच्ची के पिता ने ही सूचना दी थी। आज शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने कहा कि रेप और हत्या के एंगल से जांच की जा रही है। आज दोपहर बाद परिवार को शव सौंपा जा सकता है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments