Monday, October 19, 2026

TOP NEWS

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

बड़वानी में महिला से...

बड़वानी के जुलवानिया (बकवाड़ी गांव) में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पिता ने महिला की साड़ी खींचकर सड़क पर डंडों से पीटा। पुलिस ने भाजपा नेता समेत 7 आरोपियों पर FIR दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर।

इंदौर में राजनीतिक घमासान,...

इंदौर कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को 'मित्रासुर' बताते हुए उनका पुतला फूंका. नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने नगर निगम घोटालों और जलसंकट पर घेरा, सुधार के लिए दिया 6 महीने का अल्टीमेटम. पढ़ें पूरी खबर
Homeमध्य प्रदेशमंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की...

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम
अमझेरा। स्थानीय मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन और श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को विशेष रूप से सजाया गया, जहाँ विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय परंपरा और संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में छात्राओं ने छात्रों को रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।
जन्माष्टमी उत्सव के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे श्री कृष्ण और राधा रानी की मनमोहक पोशाकों में सज-धज कर पहुंचे। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत माखन चोरी लीला, मटकी फोड़ प्रतियोगिता और धार्मिक भजनों पर नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय प्राचार्य ने विद्यार्थियों को दोनों त्योहारों का सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व समझाते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments