Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

दिल्ली प्रदर्शनों पर UN...

दिल्ली प्रदर्शनों और गिरफ्तारियों पर संयुक्त राष्ट्र (UN) के बयान को भारत सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इसे देश के आंतरिक मामलों में अनुचित दखल बताते हुए UN पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें।

नवरात्री महोत्सव के दौरान...

नवरात्री महोत्सव के दौरान हिन्दू चेतना मंच के द्वारा दिया जा रहा सामाजिक...

विद्युत कर्मचारी मांगे पूरी...

कलेक्टर कार्यालय पर सोपा ज्ञापनजितेन्द्र चौहान कि रिपोर्टअमझेरा।म.प्र बिजली कर्मचारी महासंघ, पॉवर इंजिनियर्स...

बड़ी खबर: दिल्ली के...

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 33 साल बाद धरना-प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित। गृह मंत्रालय ने रामलीला मैदान, बुराड़ी और सीबीडी ग्राउंड को बनाया नया प्रदर्शन स्थल। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर पुलिस ने लगाई रोक, सुरक्षा सख्त। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशपावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालु

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालु

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः

300 KM का सफर किया पैदल, नगर में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

राहुल सेन मांडव
मो

मांडू न्यूज/मांडू में नवरात्रि के पहले दिन गुजरात के पावागढ़ धाम से मां महाकाली की अखंड ज्योत पहुंची। कहार समाज के प्रभाकर आर्य, उषा आर्य और आरती अमझेरिया यहां ज्योत लेकर आए हैं। यह श्रद्धालु पिछले पांच साल से हर नवरात्रि पर यह ज्योत लाते हैं।

इस साल वे 300 किलोमीटर की यात्रा पैदल तय कर मांडू पहुंचे हैं। नगर सीमा में ज्योत के आते ही ढोल-ताशों, आतिशबाजी और फूलों से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद ज्योत को श्री दुर्गा माता पंडाल में स्थापित किया गया।यह यात्रा मांडू नाके से रामपुरा तक निकली, जहां मांडू नगर वासियों और कहार समाज के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान छोटे बच्चे राम, लक्ष्मण, सीता, मां दुर्गा, मां काली, हनुमान जी, भेरुजी और शिव-पार्वती के स्वरूपों में आकर्षण का केंद्र रहे। मांडू और आसपास के गांवों से भी कई श्रद्धालु पावागढ़ से ज्योत लेकर लौटे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments