Monday, October 19, 2026

TOP NEWS

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

बड़वानी में महिला से...

बड़वानी के जुलवानिया (बकवाड़ी गांव) में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पिता ने महिला की साड़ी खींचकर सड़क पर डंडों से पीटा। पुलिस ने भाजपा नेता समेत 7 आरोपियों पर FIR दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर।

इंदौर में राजनीतिक घमासान,...

इंदौर कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को 'मित्रासुर' बताते हुए उनका पुतला फूंका. नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने नगर निगम घोटालों और जलसंकट पर घेरा, सुधार के लिए दिया 6 महीने का अल्टीमेटम. पढ़ें पूरी खबर
HomeदेशMeghalaya : सामने आया ‘हनीमून मर्डर’ का सच, पति को मरता देखती...

Meghalaya : सामने आया ‘हनीमून मर्डर’ का सच, पति को मरता देखती रही सोनम, हत्या के बाद किया जश्न

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर से हनीमून पर निकले राजा और सोनम रघुवंशी की कहानी में रोमांस से ज्यादा रहस्य था। शादी के महज 12 दिन बाद दोनों मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) पहुंचे थे। लेकिन कुछ ही दिन में दोनों के लापता होने की खबर आई। फिर, गहरी खाई में एक शव मिलने से पूरे मामले ने हत्याकांड का शक गहरा कर दिया। शव की पहचान राजा रघुवंशी के रूप में हुई, और उसकी पत्नी सोनम गायब थी। कुछ दिन बाद सोनम गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) से पकड़ी गई।

साजिश की मास्टरमाइंड बनी पत्नी

जांच में जो सामने आया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। सोनम ही इस हत्या की मास्टरमाइंड निकली। उसने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पूरे प्लान को अंजाम देने की तैयारी पहले से कर रखी थी। हत्या में कुल पांच लोग शामिल थे – सोनम, उसका प्रेमी राज और तीन अन्य – विशाल उर्फ विक्की, आकाश और आनंद। सभी ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।

हत्या की वह रात – कैसे मारा गया राजा?

पूछताछ में सामने आया है कि राजा की हत्या के लिए मेघालय तक का सफर बेहद सोच-समझकर तय किया गया था। राज कुशवाहा खुद इंदौर में रुका रहा लेकिन उसने बाकियों को ट्रेनों के जरिए गुवाहाटी होते हुए शिलांग भेजा। खर्च के लिए 40-50 हजार रुपये भी दिए। हत्या के दिन विशाल ने राजा पर पहला हमला किया, बाकी आरोपियों ने मदद की। और सबसे हैरान करने वाली बात – सोनम पूरी वारदात के दौरान वहीं मौजूद थी, अपने पति को मरता हुआ देख रही थी। इसके बाद शव को एक खाई में फेंक दिया गया।

सबूत और पुलिस की कार्यवाही

क्राइम ब्रांच ने हत्या में इस्तेमाल किए गए खून से सने कपड़े आरोपी विशाल के घर से बरामद किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएशन और शिनाख्त परेड की योजना भी बना रही है ताकि अदालत में मजबूत केस पेश किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों को घटनास्थल तक ले जाकर वारदात का पूरा सीन दोबारा दिखाया जाएगा।

सोनम और बाकी आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश

आज का दिन इस केस में बेहद अहम है। सोनम और चारों गिरफ्तार आरोपियों को शिलांग की अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले मेडिकल जांच कराई जाएगी और फिर पुलिस कस्टडी की मांग की जाएगी। SIT और शिलांग पुलिस अलग-अलग टीमों में आरोपियों से पूछताछ करेंगी। पूरे मामले की मॉनिटरिंग खुद मेघालय के डीजीपी कर रहे हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments