Wednesday, October 7, 2026

TOP NEWS

आसमान में बड़ा हादसा...

पटना से आ रही इंडिगो फ्लाइट पर 17,000 फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली गिरने से अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

मंगलौर में कुमारी शैलजा...

मंगलौर में कुमारी शैलजा का जोरदार स्वागत, नारसन बॉर्डर पर उमड़ा जनसैलाबअर्जुन धारीवालमंगलौर/हरिद्वार।...

इंदौर में झकझोर देने...

इंदौर में गरीबी की दर्दनाक तस्वीर: पैसे न होने पर MY अस्पताल में पति के शव के पास रोती रही बेबस पत्नी, आखिरकार 2 साल की मासूम बेटी ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि। पूरी खबर पढ़ें।

Vivo Mega Launch: भारत...

Vivo India ने भारत में लॉन्च किए 3 नए धांसू स्मार्टफोन्स Vivo X Fold 6, V80 और S2 FE। लेटेस्ट Android 17, ज़ीस कैमरा और 10,000mAh बैटरी वाले फोन्स की कीमतें यहाँ देखें।
Homeहरियाणाशिवसेना हिंदुस्तान की बैठक संपन्न, 30 अगस्त को मोहाली से चंडीगढ़ तक...

शिवसेना हिंदुस्तान की बैठक संपन्न, 30 अगस्त को मोहाली से चंडीगढ़ तक त्रिशूल मार्च का ऐलान

मनोज शर्मा,चंडीगढ़, 23 अगस्त 2026। शिवसेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मौली जागरा पिंड स्थित शिवसेना हिंदुस्तान मजदूर सेना के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान ने की।
बैठक में प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान ने बताया कि शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशानुसार पंजाब के आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं तथा पंजाब के अल्पसंख्यक हिंदू समाज की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन की प्रमुख मांगों में पंजाब के 35,000 आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं के लिए प्रस्तावित 781 करोड़ रुपये के पैकेज को बढ़ाकर 5,100 करोड़ रुपये करने की मांग शामिल है। इसके साथ ही पंजाब के अल्पसंख्यक हिंदू समाज की 11 सूत्री मांगों को भी सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।
अजय सिंह चौहान ने घोषणा की कि इन मांगों को लेकर 30 अगस्त 2026 को मोहाली से चंडीगढ़ स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री के निवास तक पंजाब स्तरीय त्रिशूल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्च साधु-संतों के नेतृत्व में तथा हिंदू समाज के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं की मांगों को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष भी आवाज उठाई जाएगी और संगठन की ओर से आगामी आंदोलन की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
बैठक में महंत मनोज शर्मा (मनु जी महाराज), चंडीगढ़ प्रदेश उप-प्रमुख डॉ. राजकुमार वर्मा, हिंदुस्तान मजदूर सेना चंडीगढ़ प्रमुख किशन चौहान, संगठन मंत्री मुरारी पाल, युवा प्रमुख अमित अटवाल, वार्ड नंबर 7 प्रभारी संजय गुप्ता, वार्ड नंबर 7 प्रमुख प्रकाश चंद, मौली जागरा ब्लॉक प्रधान पप्पू लाल, सेक्टर-49 से अनिल बिरला, गुलाब, बबलू, उत्तम तिवारी, प्रवीण कुमार, रोहित, सेक्टर-26 से राजीव तथा सेक्टर-38 मौली जागरा से मनोज सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी त्रिशूल मार्च को सफल बनाने तथा संगठन की मांगों को व्यापक स्तर पर उठाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments