Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

Pakistan सरहद पार गूंजा...

बढ़ती आस्था और बलोच मुस्लिम सौहार्द के बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित महाशक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

OnePlus 16 Launched: 9000mAh...

स्मार्टफोन की दुनिया में OnePlus 16 फ्लैगशिप फोन लॉन्च हो गया है। इसमें 9000mAh की Glacier बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme प्रोसेसर और 200MP का DSLR कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी कीमत और पूरी डिटेल्स यहाँ पढ़ें।

भारतीय बाजार में वोल्वो...

लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में वोल्वो ने धमाका करते हुए भारत में अपनी सबसे सुरक्षित एसयूवी Volvo EX90 को ₹1.26 करोड़ में लॉन्च कर दिया है। सिंगल चार्ज में 724 KM की बेहतरीन रेंज और कमाल के फीचर्स के साथ आई इस कार की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।

राहुल गांधी का बड़ा...

राहुल गांधी ने विपक्षी आंदोलन को 'शिवजी की बारात' बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशMP में गणेशोत्सव में फूहड़ गानों पर डांस, हिंदू संगठनों ने जताया...

MP में गणेशोत्सव में फूहड़ गानों पर डांस, हिंदू संगठनों ने जताया आक्रोश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज नीमच/मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा नगर में गणेश उत्सव के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में अश्लील डांस का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 31 अगस्त को जागृति युवा मंडल मनासा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंच पर कुछ युवतियों ने फूहड़ गानों पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद कई हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए नाराज़गी जताई है और पुलिस प्रशासन से इस पर कार्रवाई की मांग की है।

धार्मिक माहौल में अश्लीलता का तड़का

गणेश उत्सव के दौरान आमतौर पर पूरे देश में भक्ति और उत्साह का माहौल रहता है। इस दौरान कई स्थानों पर नगर पालिकाएं तक मांसाहार की दुकानों को बंद करवाती हैं, ताकि धार्मिक वातावरण शुद्ध बना रहे। लेकिन मनासा में हुए इस आयोजन में धार्मिक माहौल के बीच अश्लीलता परोसे जाने से लोग नाराज़ हैं।

मंच पर खुलेआम डांस

कार्यक्रम के दौरान मंच पर 4 से 5 युवतियों ने “तुमसे मिलने के बाद दिलबर” और “आज की रात मजा हुस्न का” जैसे गानों पर जमकर डांस किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रदर्शन के दौरान कई लोग मंच के नीचे खड़े होकर मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रहे थे और इस नज़ारे का मज़ा ले रहे थे।

स्थानीय संगठनों का कहना है कि धार्मिक कार्यक्रमों में इस तरह के डांस न सिर्फ परंपराओं का अपमान करते हैं, बल्कि युवाओं पर भी गलत प्रभाव डालते हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments