Friday, October 16, 2026

TOP NEWS

धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने पर सीधे मुस्लिम पिछड़ा वर्ग (BCM) कोटे के तहत आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज।

BSA Gold Star 650...

BSA Gold Star 650 के दो नए स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च हो गए हैं। जानें बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लेगेसी वेरिएंट्स की नई कीमतें, 4 साल की वारंटी और दमदार स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल।

SIR विवाद के बीच...

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग ने यूपी-एमपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट (SSR) करने का दिया आदेश. 1 जनवरी 2027 होगी कट-ऑफ तारीख, जानें क्या बदलेंगे नियम.

शाहपुरा जनपद के पंचायत...

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव मनोहर आर्मो...
Homeमध्य प्रदेशPITHAMPUR : भोपाल गैस कांड का कचरा पीथमपुर में जलाने का विरोध...

PITHAMPUR : भोपाल गैस कांड का कचरा पीथमपुर में जलाने का विरोध में जीतू पटवारी ने जानिए क्या कहा!

संवाददाता प्रफुल्ल तंवर

सीएम करवाएं पानी की जांच, मिलेंगे गंभीर बीमारियों के कीटाणु

पीथमपुर में मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नवनियुक्त कांग्रेस कमेटी प्रभारी हरीश चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। दोनों नेता मोहनखेड़ा जाते समय पीथमपुर में रुके थे। मीडिया से बातचीत में पटवारी ने यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भाजपा न्यायालय की आड़ में भोपाल गैस त्रासदी का कचरा पीथमपुर में जलाना चाहती है। पटवारी ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि वे कंपनी के आसपास के इलाकों में पानी की सैंपलिंग करवाएं। उन्होंने दावा किया कि जांच में गंभीर बीमारियों के कीटाणु मिलेंगे।

पटवारी बोले- बीजेपी यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा दे रही है पटवारी ने कहा कि पीथमपुर और इंदौर के लोगों ने भाजपा को वोट दिया, लेकिन भाजपा उन्हें यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा दे रही है। इस दौरान पूर्व विधायक बाल मुकुंद गौतम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बंशी वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष परमेश्वर रघुवंशी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments