Explore the website

Looking for something?

Tuesday, May 26, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

इंदौर कलेक्टर को बेटा...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर भरण-पोषण जनसुनवाई में 331 प्रकरण दर्ज, हर हफ्ते उनके निराकरण पर...

इंदौर पुलिस ने अनाज...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर की राऊ थाना पुलिस ने महज...

इंदौर : नाबालिक बच्ची...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर से एक बेहद ही शर्मनाक और...

MP में ₹1 प्रति...

भोपाल में 94.75 रुपए पहुंची कीमत, 10 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम मध्यप्रदेश...
Homeछत्तीसगढRAJNANDGAON : पत्नी सरपंच चुनाव हारी, गम में पति ने फांसी लगाकर...

RAJNANDGAON : पत्नी सरपंच चुनाव हारी, गम में पति ने फांसी लगाकर दे दी जान, फैली सनसनी

CHHATTISGARH NEWS (लोकेश शर्मा) : चुनाव में जी तोड़ मेहनत करने के बाद भी जीत नहीं मिलने पर लोग अब आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। ताजा मामला राजनांदगांव से आया है…

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब दुखद घटनाएं भी सामने आ रहे हैं। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से आया है। यहां एक युवक ने पत्नी के सरपंच चुनाव में हार मिलने के बाद खुदखुशी कर ली। आज सुबह उसकी लाश गांव के बीच चौराहे पर पेड़ पर झूलते हुए मिली। युवक की मौत देखकर गांव में सनसनी फैल गई।

पत्नी की हार को सहन नहीं कर सका पति

यह मामला राजनांदगांव के मोखली गांव का है। बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आखिरी चरण का मतदान 23 फरवरी को पूरा हुआ। इसके बाद परिणाम सामने आए। जिसमें सरपंच प्रत्याशी रही महिला को हार का सामना करना पड़ा। इधर जीत की उम्मीद लगाए बैठे पति छबिलाल साहू को हार पर गहरा सदमा लगा। इस गम को सहन नहीं कर पाए और फांसी लगाकर जान दे दी।

आज सुबह उसकी लाश गांव के बीच चौराहे पर फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिला। देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने युवक शव को बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक छबिलाल सरपंच चुनाव में पत्नी को मिली हार के बाद से परेशान था। जिसके बाद आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मर्ग कायम कर शव को पीएम के अस्पताल भेज दिया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version