बेबाक एवं निष्पक्ष लेखनी के धनी मदन सवार का जन्मदिन जगह-जगह उत्साह से मनाया
*निप्र, राऊ। अपनी बेबाक एवं निष्पक्ष लेखनी के कारण आंचलिक क्षेत्र में सैकड़ों पाठकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार, प्रेस क्लब राऊ के अध्यक्ष मदन सवार का जन्मदिन राऊ में जगह-जगह उत्साह के साथ मनाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
मदन सवार का जन्मदिन सामाजिक संगठनों से लेकर भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने भी अपने स्तर पर मनाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश मंडले, उमेश वर्मा पाटीदार, भाजपा के युवा तुर्क अमोल जोशी, रामस्वरूप पांडे, राऊ प्रेस क्लब के सचिव व एनटीवी टाइम न्यूज के धाकड़ पत्रकार आशीष जवखेड़कर, सामाजिक कार्यकर्ता पं. गौरव शर्मा आदि ने बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर राजेश पटेल ने कहा कि मदन सवार को मैं अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही पत्रकारिता करते देख रहा हूं, वो निष्पक्ष पत्रकारिता के जरिए अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं।
इस अवसर पर मदन सवार ने कहा कि राऊ नगर में पत्रकारिता करते हुए एक अरसा बीत गया, यहां के पाठकों सहित सामाजिक व राजनीतिक संगठनों का मुझे भरपूर साथ मिल रहा है, जिसका मैं सदा ऋणी रहूंगा। कर्मवीरों की इस धरा से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। इस अवसर पर मदन सवार ने सुनाए दो जोरदार शेर –
न झुका हूँ, न बिकूँगा, ये मेरी कलम की कसम है, सच की आवाज हूँ मैं, यही मेरी पहचान है।_
कलम से डरते हैं वो लोग, जिनके दामन में दाग है, मद न सवार वो नाम है, जो सच के साथ खड़ा है।
सच लिखना ही मेरी आदत है, सच कहना ही मेरी शान है, कलम की धार पर ही टिकी, मेरी यही पहचान है।
इंदौर से संवाददाता
आशीष जवखेड़कर की रिपोर्ट





