Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...
Homeमध्य प्रदेशSEHORE : मिनटों में जलकर खाक हो गई तीन गांवों की गेंहू...

SEHORE : मिनटों में जलकर खाक हो गई तीन गांवों की गेंहू की खड़ी फसल

गर्मी का मौसम आते ही ग्रामीण अंचलों में आगजनी की घटना देखने को मिल रही है। बीते ग्राम छापरी, खेरी में उस समय फसल जल गई जब किसान खेत से अपनी फसल ट्राली में भरकर खलिहान ले जा रहे थे। झूलते हुए बिजली के तारों के चपेट में आ जाने के चलते फसल खाक हो गई थी।

श्यामपुर तहसील के तीन गांवों के किसानो की गेंहू की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। गांव पाटन, तकिया,बरखेडा के 100 से 200 एकड़ रकबे की फसल कुछ ही मिनटों में जलकर ख़ाक हो गई। बताया जा रहा है कि भूसा बनाने वाली मशीन से आगजनी की घटना घटी। जिसमें लाखों रुपए की फसल जलकर खाक हो गई।

पाटन के किसान जगदीश चरकी वाले, जगदीश पिता भवर जी, राहुल पिता बद्री प्रसाद,रामसिंह पिता बंसी लाल, सुनिल पिता रामसिंह,बीरबल पिता बाबू लाल, रमेश पिता कवर जी, मांगीलाल जराती, राकेश पिता भवर जी एवं तकिया, बरखेडा के किसानो की भी खड़ी गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई।

मौके पर स्थानीय किसानो द्वारा झाड़ियों के सहारे आग बुझाना चाहा लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और आगजनी का विकराल रूप में परिवर्तित हो गई थी। मौके पर समय से फायर बिग्रेड नही पहुंच पाई।

मौके पर स्थानीय लोगों ने भूसा मशीन वाले संचालन को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया एवं ट्रैक्टर भूसा मशीन को भी कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया।

फायर ब्रिगेड वहां को लेकर नाराज

उल्लेखनीय है कि श्यामपुर तहसील क्षेत्र में एक भी फायर ब्रिगेड वहां नहीं है।

लंबे समय से क्षेत्र के किसान फायर ब्रिगेड की मांग कर रहे हैं लेकिन गौर नहीं किया जा रहा है।

जिला मुख्यालय से यह क्षेत्र करीब 40 किमी दूर है। ऐसे में आग लगने पर दमकल को पहुंचने में काफी समय लग जाता है इस दौरान यह आग विकराल रूप धारण कर लेती है।

और काबू में नहीं आ पाती। ग्राम बिलकिसगंज में 12 एकड़ खेत में खड़ी फसल जल गई।

ऐसे में किसान की मेहनत पल भर में स्वाहा हो रही है और उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments