Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

CRIMEX:खूनी आशिकी और सियासत...

खेल, रसूख और खूनी लव-ट्रायंगल का वो सनसनीखेज कॉकटेल, जिसने बैडमिंटन स्टार सैय्यद मोदी की जान ले ली! जानिए लखनऊ के इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की पूरी इनसाइड स्टोरी।

बिना क्लच बदलेगा गियर!...

भारत में लॉन्च हुई नई Triumph Daytona 660! ₹9.99 लाख की कीमत में कंपनी ने दिए एडजस्टेबल शोवा सस्पेंशन, प्रीमियम मेत्जेलर टायर और स्टैंडर्ड क्विकशिफ्टर जैसे बड़े अपडेट्स।

xAI ने लॉन्च किया...

एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया Grok 4.7! 2.1 ट्रिलियन पैरामीटर्स और 4-लेवल रीज़निंग क्षमता के साथ यह नया AI मॉडल कोडिंग और प्रोग्रामिंग में मचाएगा तहलका।

डोल ग्यारस पर इंदौर...

Indore Dol Gyaras 2026: इंदौर में डोल ग्यारस चल समारोह को लेकर राजवाड़ा समेत 13 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट। झांकी आयोजकों ने नेताओं के रथों को पीछे रखने की मांग की। पूरी गाइडलाइन यहाँ पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशSEHORE : सीहोर में नट-बोल्ट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग के...

SEHORE : सीहोर में नट-बोल्ट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग के बाद हुए धमाके, बुझाने की कोशिश में लगी फायर ब्रिगेड

सीहोर में नट-बोल्ट की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि 10 से 12 किमी दूर से काला घना धुआं दिखाई देने लगा। साथ ही, ऑइल के ड्रमों में आग लगने से ब्लास्ट की आवाज सुनाई दे रही थी।

इंदौर-भोपाल रोड स्थित नट-बोल्ट की फैक्ट्री दीपक फास्टनर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग तेजी से फैली और दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। इंदौर-भोपाल रोड पर फेक्ट्री के दोनों तरफ 10 से 12 किमी दूर से काला घना धुआं दिखाई दे रहा था।

साथ ही ऑइल के ड्रमों में आग लगने से ब्लास्ट की आवाज सुनाई दे रही थी। फैक्ट्री के चारों तरफ खेतों में फसल पक कर खड़ी है। जिससे आग फैलने का डर बना हुआ है। खोखरी के समीप अंब्रेको फेक्ट्री में शनिवार की दोपहर भीषण आग लग गई।

कई किमी दूर से दिखाई दे रही आग की लपटें

आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही है। इस दौरान ब्लास्ट होने की जानकारी भी मिली है। सूचना मिलते ही सीहोर से तीन दमकल मौके पर रवाना की गई हैं। वहीं कोठरी, आष्टा व इछावर से भी दमकलों को रवाना किया जा रहा है।

भोपाल-इंदौर हाइवे स्थित ग्राम खोखरी स्थित दीपक फास्टनर अंब्रेको कंपनी में नट बोल्ट का निर्माण किया जाता है। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।

आग तेजी से फैल गई और उसकी लपटें विकराल रूप लेने लगीं। आग की लपटों और काले धुएं का गुबार देख कर्मचारी अपनी जान बचाने बाहर भागे। सूचना मिलने पर दमकलों को रवाना किया गया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments