Home मध्य प्रदेश घायल किसान को हाथ ठेले पर लेकर न्याय की गुहार—अब दिल्ली जाने...

घायल किसान को हाथ ठेले पर लेकर न्याय की गुहार—अब दिल्ली जाने की चेतावनी

0

घायल किसान को हाथ ठेले पर लेकर न्याय की गुहार—अब दिल्ली जाने की चेतावनी

ग्राम बड़वेली के घायल किसान सतीश मेवाड़ा को लेकर उनका बुजुर्ग पिता और परिजन न्याय की मांग में भोपाल पहुंचे। 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आने से सतीश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। परिवार का आरोप है कि लंबे समय से न्याय और उचित सहायता की मांग के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली।

परिजनों की मांग है कि यदि विद्युत मंडल के अधिकारियों की जांच में लापरवाही सामने आई है तो संबंधित दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, घायल किसान को 25 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए।

परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि अब भी न्याय नहीं मिला तो वे घायल सतीश मेवाड़ा को हाथ ठेले पर लेकर दिल्ली प्रधानमंत्री कार्यालय तक जाएंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version