रिपोर्टर महेश राठौड़
शिक्षकों की पात्रता परीक्षा के विरोध में 25 अगस्त को ब्लॉक स्तर पर धरना
संयुक्त मोर्चा ने लिया निर्णय, 26 अगस्त को जिला स्तरीय प्रदर्शन और 30 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन
फोटो –
बैतूल। शिक्षकों की पात्रता परीक्षा के विरोध में शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन का ऐलान किया है। रविवार 23 अगस्त को शिवाजी ऑडिटोरियम में हुई संयुक्त मोर्चा की बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 अगस्त को ब्लॉक स्तर पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसके बाद 26 अगस्त को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक में 30 अगस्त को जंतर-मंतर, दिल्ली में होने वाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन में जिले से अधिक से अधिक शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने शिक्षकों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की।
बैठक में Bheem Dhote राज्य शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बैतूल सचिन राय, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बैतूल रवि सरनेकर, पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिला अध्यक्ष बैतूल प्रवीण नरवरे, जिलाध्यक्ष टीडब्ल्यूटी बैतूल राजेंद्र कटारे, जिला अध्यक्ष आदर्श शिक्षक संघ बैतूल राजेंद्र प्रसाद साहू, समग्र शिक्षक संघ जिला की निम्मी कवडे सहित Shailendra Bihariya Ashish Bhosari राजू गंगारे, गंगा प्रसाद यादव, मिट्ठू यादव, प्रदीप चौधरी, संजय सरनेकर, अंजली वर्मा, ऋषि वर्मा, श्रीमती शुभांगी जैन, अलका ठोके, अंजली सलाम, अंजनी पवार, इमला ठाकरे, आशा सरनेकर, गीता खातरकर, अंजलि वाघमारे, अर्चना वाघमारे, अनीशा खान, सुधा सिंग सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।


