Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
Homeमध्य प्रदेशTIKAMGARH : टीकमगढ़ में 15 साल की लड़की का कई बार रेप,...

TIKAMGARH : टीकमगढ़ में 15 साल की लड़की का कई बार रेप, Video वायरल करने की दी धमकी, 2 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज

TIKAMGARH NEWS : एमपी के टीकमगढ़ में शनिवार को दो लोगों पर 15 वर्षीय लड़की से बार-बार रेप करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया.

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में शनिवार (1 मार्च) को दो लोगों पर 15 वर्षीय लड़की से बार-बार रेप करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया. कोतवाली पुलिस थाने के अधिकारी पंकज शर्मा ने दर्ज शिकायत के आधार पर बताया कि एक साल पहले हवेली रोड स्थित एक होटल में लड़की के साथ रेप किया गया था.

पंकज शर्मा ने कहा कि आरोपी रोहित साहू और विशाल साहू (उम्र 20-22 साल) ने लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया. लड़की ने शनिवार को अपने परिवार को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद दोनों पर भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

शिवपुरी में महिला का किडनैपिंग के बाद रेप

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, शिवपुरी जिले में दो लोगों ने 19 वर्षीय एक महिला का अपहरण कर उसके साथ रेप किया. फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही दोनों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है. थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने बताया कि घटना शुक्रवार तड़के जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बैराड़ थाना क्षेत्र में

इस घटना में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला रात करीब एक बजे शौच के लिए अपने घर से बाहर निकली थी, तभी उनमें से एक व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया और उसे पास में ही दूसरे आरोपी के घर ले गया.

वहीं बीते दिनों मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में भी एक 15 वर्षीय लड़की से भी रेप का मामला सामने आया था. जहां एक ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर ने लड़की के साथ जंगल में रेप की घटना को अंजाम दिया था. घटना को तब अंजाम दिया गया था, जब लड़की अपने दोस्त के साथ एक मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments