Friday, October 16, 2026

TOP NEWS

इंदौर के नामचीन गरबा...

इंदौर के माता कनकेश्वरी गरबा पंडाल में बीजेपी नेता कमल चौहान द्वारा 15 वर्षीय किशोरी और उसके परिवार के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल. कांग्रेस ने आरोपी नेता की बर्खास्तगी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. पढ़ें पूरी खबर.

बांग्लादेश में बड़ा विवाद:...

बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में दुर्गा पूजा के महाषष्ठी के दिन केंद्रीय मंदिर के पास गोमांस पकाने और कैंपस में गोकशी के ऐलान से सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। पहले रोक लगाने के बाद प्रशासन ने छात्रों के दबाव में यू-टर्न लिया। पूरी खबर पढ़ें।

मांडू में सूखे का...

धार जिला सूखाग्रस्त घोषित होने के बाद ऐतिहासिक नगरी मांडू में जल संकट गहराया। नगर परिषद ने मुनादी कराकर तालाबों के पानी को कृषि व निर्माण कार्यों में इस्तेमाल करने पर रोक लगाई।

उत्तराखंड के ऐतिहासिक आदि...

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित ऐतिहासिक आदि बद्री मां भगवती शक्तिपीठ (बदियाकोट) में भीषण आग लगने से सदियों पुराना मुख्य मंदिर और उसकी अद्भुत काष्ठकला जलकर खाक हो गई है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशMP News: 15 मिनट तक उत्पात, बजते गानों पर डांस और फिर...

MP News: 15 मिनट तक उत्पात, बजते गानों पर डांस और फिर लूट… टीकमगढ़ में बीजेपी नेता के भाई की गुंडागर्दी का Video वायरल

टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक भाजपा (BJP) नेता के रसूखदार रिश्तेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक सरकारी शराब दुकान पर न सिर्फ सरेआम फायरिंग की, बल्कि दुकान के अंदर घुसकर गानों की धुन पर नाचते हुए लूटपाट भी की। आरोपियों ने करीब 15 से 20 मिनट तक दुकान में जमकर उत्पात मचाया। इस पूरी घटना का हैरान कर देने वाला CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरी वारदात टीकमगढ़ के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहनगढ़ रोड (बाबरी) स्थित सरकारी शराब दुकान की है।

सेल्समैन के सिर के ऊपर से निकली गोली, मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9 बजे मुख्य आरोपी कुलदीप यादव अपने कुछ साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर बाबरी स्थित शराब दुकान पर पहुंचा। दुकान पर पहुंचते ही आरोपियों ने दहशत फैलाने के इरादे से काउंटर पर बैठे सेल्समैन को निशाना बनाकर सीधे फायर झोंक दिया। गनीमत यह रही कि गोली सेल्समैन के सिर के ठीक ऊपर से निकल गई और उसकी जान बच गई। फायरिंग से डरे-सहमे कर्मचारियों ने खुद को बचाने के लिए फौरन अंदर का गेट खोल दिया।

दुकान में बज रहे गानों पर किया डांस, फिर लूटी शराब

गेट खुलते ही आरोपी दुकान के भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। दुकान के अंदर चल रहे गानों की आवाज पर शिवराजपुर निवासी मुख्य आरोपी कुलदीप यादव और उसके साथी बेखौफ होकर थिरकने लगे। करीब 15-20 मिनट तक आरोपियों ने दुकान के अंदर ही महफिल जमाई, उत्पात मचाया और फिर काउंटर से नकदी समेत महंगी शराब की बोतलें समेटकर आराम से फरार हो गए। यह पूरी गुंडागर्दी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

राजनीतिक रसूख और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी का परिवार सत्ताधारी दल से जुड़ा हुआ है। कुलदीप यादव, भाजपा के वर्तमान जिला महामंत्री अभय यादव का चचेरा भाई है, जिसके चलते इलाके में उसका काफी रसूख है। हालांकि, घटना की गंभीरता और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया।

देहात थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए रात में ही छापेमारी की और मुख्य आरोपी कुलदीप यादव सहित दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें भेजी गई हैं। जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments