Friday, May 1, 2026

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeमध्य प्रदेशUJJAIN : लव जिहाद के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, खाचरौद में हुई महापंचायत...

UJJAIN : लव जिहाद के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, खाचरौद में हुई महापंचायत में 5000 से ज्यादा लोग जुटे

(नारायण शर्मा)

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में लव जिहाद के खिलाफ जनसैलाब उमड़ पड़ा. यहां खाचरौद में हुई महापंचायत में 5000 से ज्यादा लोग जुटे.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में हाल ही में हुई लव जिहाद की घटना से लोग आक्रोशित हैं. इस तरह की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए खाचरौद में हिन्दू पंचायत का आयोजन किया. इसमें 5 हजार से अधिक लोगों ने एकत्रित होकर रैली निकालकर सभा की.

ये है मामला

शहर से 75 km दूर खाचरोद मेंलव जिहाद की लगातार घटनाएं सामने आ रही है. इससे नाराज हिंदू सर्व समाज ने गुरूवार को खाचरौद बंद कर उज्जैन दरवाजे से लेकर शुक्रवारिया बाजार तक विशाल रैली निकाल कर महा पंचायत बैठाई. इसमें सर्वसम्मति से जिहादी समर्थको का आर्थिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया.

बता दें कि खाचरोद स्थित ग्राम चांपानेर निवासी 20 वर्षीय युवती को हाल ही में डोडीया गांव का सादीक बहला फुसलाकर ले गया. इससे नाराज होकर हिंदूवादी संगठन के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और घेराव किया था.

महिलाएं भी उतरीं सड़क पर

खाचरोद में आयोजित महा पंचायत में साधु संत, विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ संपूर्ण हिंदू समाज के पुरुष के पुरुष तो शामिल हुए ही, पहली बार लव जिहाद के खिलाफ हुए इस आंदोलन महिलाएं शामिल हुईं. कार्यक्रम में आनंद गिरि जी महाराज, नरेंद्र गिरी जी महाराज, हिंदू जागरण मंच के प्रांत संगठक मोहित सेंगर, नेपाल सिंह डोडिया भेरुलाल जी टाक, विश्व हिंदू परिषद के मोहन सिंह जी राठौड़, रामानुराग और गोपाल पाटीदार मुख्य रूप से उपस्थित थे.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments