Thursday, April 30, 2026

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeउत्तर प्रदेशUP NEWS : ''इतनी गोलियां मारूंगी कि पहचान नहीं होगी...'' युवती ने...

UP NEWS : ”इतनी गोलियां मारूंगी कि पहचान नहीं होगी…” युवती ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर तानी रिवॉल्वर, वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में एक युवती की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना बिलग्राम कस्बे से लगभग 2 किलोमीटर दूर सांडी रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप की है, जहां सीएनजी भरवाने के दौरान हुए विवाद में युवती ने रिवाल्वर निकालकर पंप कर्मचारी को धमकी दी।

क्या हुआ विवाद?

मिली जानकारी के अनुसार, शाहाबाद निवासी एहसान खान अपनी पत्नी और बेटी के साथ सीएनजी भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचे थे। पंप के कर्मचारी रजनीश कुमार ने सुरक्षा कारणों से उन्हें गाड़ी से उतरने को कहा। इस बात से एहसान खान का परिवार नाराज हो गया। बात बढ़ती गई और अचानक युवती ने कार से रिवाल्वर निकालकर पंप कर्मचारी के सीने पर तान दी और धमकी देते हुए कहा कि इतनी गोलियां मारूंगी कि पहचान नहीं होगी।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पंप कर्मचारी रजनीश कुमार की शिकायत पर एहसान खान, उनकी पत्नी और बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप पर कर्मचारी ने सुरक्षा नियमों के अनुसार सही निर्देश दिए थे, जिसके कारण विवाद हुआ।

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब रजनीश ने एहसान खान से गाड़ी से बाहर निकलने को कहा तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान रजनीश ने एहसान को धक्का भी दिया। फिर युवती ने रिवाल्वर निकालकर पंप कर्मचारी के सामने धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments