Thursday, August 27, 2026

TOP NEWS

रक्षाबंधन पर इंदौर की...

इंदौर:रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इंदौर शहर की बहनों के लिए बेहद खुशखबरी...

एलन मस्क के X...

एलन मस्क के X को टक्कर देने लौटा पुराना 'ट्विटर'! 'Twitter.now' नाम से...

मूड ऑफ द नेशन...

नई दिल्ली, 27 अगस्त 2026: देश का मिजाज भांपने वाले सबसे बड़े सर्वे...

भाई-बहन के अटूट प्रेम...

इन्दौर: भाई-बहन के पवित्र स्नेह का महापर्व रक्षाबंधन कल, यानी 28 अगस्त 2026...
Homeमध्य प्रदेशखंडवा : बुर्के की आड़ में चोरी महिला ने नकाब पहनकर चुराए...

खंडवा : बुर्के की आड़ में चोरी महिला ने नकाब पहनकर चुराए लाखों के गहने, सीसीटीवी में हुई कैद

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक शातिर चोर महिला ने नकाब का सहारा लेकर दुकान से सोने के झाले चुराकर रफू चक्कर हो गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें महिला दुकान के बाहर बुर्का उतरकर ऑटो वाले के साथ देखी जा रही फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला नकाब पहनकर 14 जून की दोपहर करीब 3 बजे सराफा बाजार स्थित सुभाष ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची। महिला 7 दुकानों में गई, दुकानों पर गहने देखती रही और दिपनील के दुकान पर उसे कान के झाले चुराने का मौका मिल गया। उसने दुकानदार दिपनील सोनी से सोने के झाले दिखाने को कहा। दुकानदार गहने दिखाता रहा, इसी दौरान महिला ने एक जोड़ी झाले अपने पास रख लिए और बातों-बातों में दुकान से निकल गई। कोतवाली पुलिस ने रविवार को सुभाष ज्वेलर्स के दिपनील पिता सुभाष चंद्र सोनी की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ कान के झाले चुराने का केस दर्ज किया है। झाले की कीमत लगभग 30 हजार रुपए हैं।

गहनों की गिनती कम पड़ने के बाद हरकत में आया व्यवसाई

जब दुकानदार को गहनों की गिनती में गड़बड़ी दिखी, तो उसने आसपास तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद दुकान में लगे CCTV फुटेज खंगालने पर पता चला कि महिला गली में जाकर बुर्का उतार चुकी थी और उसे कुर्ते के अंदर छिपाकर बाहर निकली। इसी वजह से वह सामने से गुजरने के बावजूद पहचान में नहीं आई।

ऑटो चालक के साथ आई थी महिला

CCTV फुटेज में महिला एक ऑटो चालक के साथ घूमती दिखी है। पुलिस अब उस ऑटो चालक की तलाश कर रही है। कोतवाली पुलिस ने सुभाष ज्वेलर्स की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआई अशोक सिंह चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दुकान के अंदर और बाहर दिख रही महिला एक ही नजर आ रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments