Friday, August 28, 2026

TOP NEWS

छत्तीसगढ़: बिलासपुर एयरपोर्ट पर...

मयंक तिवारीछत्तीसगढ़: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहे विमान का टायर फटा,...

भारतीय सेना में शामिल...

भारतीय सेना में शामिल होगी अमेरिकी 'जैवलिन' मिसाइल: दुश्मन के टैंक सेकेंड्स में...

पीथमपुर स्टील फैक्ट्री विवाद:...

प्रफुल्ल तवरपीथमपुर स्टील फैक्ट्री विवाद: प्रदूषण फैलाने वाली यूनिट को 39 दिन में...

नेपाल-चीन सीमा पर भोटेकोशी...

मयंक तिवारी नेपाल फ्लैश फ्लडनेपाल-चीन सीमा पर भोटेकोशी नदी में विनाशकारी फ्लैश फ्लड,...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : नामी होटल के मैनेजर ने किया सुसाइड, यहां से लगाई...

इंदौर : नामी होटल के मैनेजर ने किया सुसाइड, यहां से लगाई छलांग; हाथ की नस भी कटी मिली

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

सुसाइड के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं. इंदौर से एक नया केस सामने आया है. प्रदेश के एक चर्चित होटल के मैनेजर ने तीसरी मंजिला से छलांग लगा दी. मौत हो गई है.

मध्य प्रदेश में सुसाइड के बढ़ते मामले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. इंदौर के एक नामी होटल के मैनेजर ने सुसाइड कर लिया है. ये खबर सुनकर होटल जगत से जुड़े कारोबारियों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. वहीं, घटना स्थल पर सन्नाटा छा गया. मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में गुरुवार को एक निजी होटल के मैनेजर ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल भिजवाया. मृतक मैनेजर उत्तराखंड का रहने वाला था. पुलिस ने उसके परिवार को घटना की सूचना दे दी है.

लेकिन एक बड़ा सवाल ये है कि मैनेजर ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया? इसका कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस तमाम एंगल से इस सुसाइड केस की जांच कर रही है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए

चंद्रकांत पटेल, टीआई विजयनगर ने मामले पर मीडिया को जानकारी दी. विजयनगर पुलिस के अनुसार, अमन (32), पुत्र जगदीश सिंह पुडीर, निवासी स्कीम नंबर 78, ने तीन मंजिला मकान की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और उन्होंने मकान मालिक मुकेश को सूचना दी. इसके बाद पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी गई. अमन मेघदूत क्षेत्र की एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत था.वह मूल रूप से उत्तराखंड का निवासी था.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments