Friday, May 1, 2026

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeबिहारघर के दरवाजे पर सो रहे किसान की हत्या...बदमाशों ने आंख और...

घर के दरवाजे पर सो रहे किसान की हत्या…बदमाशों ने आंख और नाक के पास मारी गोली; सामने आई ये वजह

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर शनिवार रात को अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के विधापतिनगर थाना क्षेत्र की है। यह घटना रात करीब 12 बजे की है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जिले के बंगराहा गांव निवासी किसान सुरेंद्र सिंह शनिवार की रात अपने घर के दरवाजे पर सोए हुए थे, तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें आंख और नाक के पास दो गोलियां लगीं थी।

सामने आई ये वजह

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments