Explore the website

Looking for something?

Saturday, March 14, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर : लड्डू गोपाल के भरोसे चलती है मिठाई की दुकान...न कोई...

जबलपुर : लड्डू गोपाल के भरोसे चलती है मिठाई की दुकान…न कोई मालिक, न कैशियर और न सेल्समैन

  • जबलपुर में एक अनोखी मिठाई की दुकान है, जो पूरी तरह से विश्वास और ईमानदारी पर टिकी हुई है। इस दुकान में न कोई सेल्समैन है, न ही कोई कैशियर। ग्राहक अपनी पसंद की मिठाई उठाते हैं और रुपये रखने के लिए रखे गए एक बाक्स में डाल देते हैं।

लोकेश शर्मा

जबलपुर। लड्डू गोपाल मिठाई की दुकान ने विश्वास और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल पेश की है। जिसकी चर्चा इन दिनों दूर तक है। इसमें न कोई सेल्समैन है, न ही कोई कैशियर। ये पूरी दुकान भगवान भरोसे चल रही है।

आधुनिक दौर में सहसा विश्वास करना जब किसी पर मुश्किल होता है तब नेपियर टाउन में एक ऐसी दुकान है जो पूरी तरह से विश्वास और ईमानदारी पर टिकी हुई है। इस दुकान का न कोई मालिक है, न कोई कैशियर. यह पूरी तरह से भगवान के भरोसे चल रही है। यहां आने वाला हर ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार मिठाई उठाता है और पूरी ईमानदारी से रुपये रखकर चला जाता है।

ऐसे हुई शुरुआत

मिठाई बनाने का काम करने वाले विजय पांडे बचपन से ही भगवान कृष्ण के प्रति उनकी गहरी आस्था रही है। एक दिन उनकी दुकान पर एक व्यक्ति आया, जो मिठाई लेना चाहता था लेकिन उसके पास रुपये नहीं थे।

तब उन्होंने बिना कोई सवाल किए उसे मिठाई दे दी और कहा कि जब संभव हो, वह चुका सकते हैं। इसी घटना ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्यों न पूरी दुकान को इसी भरोसे पर चलाया जाए।

जब संभव हो देनदारी चुका दो

अब इस दुकान में ग्राहक आते हैं, अपनी पसंद की मिठाई उठाते हैं और रुपये रखने के लिए रखे गए एक बाक्स में डाल देते हैं। अगर खुल्ले रुपये की जरूरत होती है, तो पास में रखे खुले रुपये से खुद ही बाकी रकम चुका सकते हैं और जिनके पास रुपये नहीं वे भी मिठाई ले जा सकते हैं। इस विश्वास के साथ कि जब भी संभव होगा, वे अपनी देनदारी पूरी कर देंगे।

प्रयोग अनोखा तो चर्चा होनी ही थी

यह अनोखा प्रयोग चर्चा का विषय बन हुआ है। लोग न सिर्फ मिठाई खरीदने बल्कि इस अनूठे माडल को देखने और समझने भी आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है, और लोग इसे अपनी तरह का पहला प्रयोग मान रहे हैं।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2025/03/ntvtime_india-20250317-0010.mp4
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version