Wednesday, August 26, 2026

TOP NEWS

चंबल का नया दौर:...

चंबल का नया दौर: भिंड के मालनपुर में खुली एशिया की सबसे बड़ी...

बॉक्स ऑफिस सुनामी: यश...

बॉक्स ऑफिस सुनामी: यश की 'टॉक्सिक' ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड ₹100 करोड़...

टर्म इंश्योरेंस: मिडिल क्लास...

टर्म इंश्योरेंस: मिडिल क्लास परिवारों के लिए क्यों जरूरी है ₹1 करोड़ का...

Realme C100i 5G भारत...

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme...
Homeमध्य प्रदेशराजा हत्याकांड के आरोपियों को शिलांग कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस...

राजा हत्याकांड के आरोपियों को शिलांग कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर : मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी और उसके चार अन्य साथियों को शिलांग की एक अदालत ने बुधवार को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोनम को मंगलवार देर रात मेघायल (शिलांग) लाया गया, जबकि चार अन्य को ट्रांजिट रिमांड पर बुधवार को यहां लाया गया।

पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बताया, ‘‘पुलिस ने सभी आरोपियों की 10 दिन की रिमांड का अनुरोध किया था। अदालत ने आठ दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की।” इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी पत्नी सोनम (24) के साथ हनीमून मनाने मेघालय आये थे और इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथियों को राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने में कथित भूमिका के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोहरा में अपराध स्थल पर घटना की कड़ियां जोड़ने और अपराध का दृश्य दोहराने के लिए आरोपियों की पुलिस हिरासत का अनुरोध किया था। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में हनीमून मनाने के दौरान लापता हो गए थे। राजा का शव दो जून को एक खाई में मिला था।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments