Sunday, August 23, 2026

TOP NEWS

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और...

गौरव जोशीराजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज...

डिजिटल युग में कमाई...

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते...

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन...

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब...

LPG सप्लाई का महाप्लान:...

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज...
HomeUncategorizedअवैध शराब के खिलाफ बजाग में की गई कार्यवाही, 40 बोतल अंग्रेजी...

अवैध शराब के खिलाफ बजाग में की गई कार्यवाही, 40 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

डिंडौरी : 29 मई, 2025 कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के निर्देशन एवं एसडीएम बजाग श्री रामबाबु देवांगन के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही को अंजाम दिया गया। तहसीलदार बजाग और थाना बजाग की संयुक्त टीम ने दुकान पर छापा मारते हुए 40 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। कार्यवाही राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मौके पर मौजूद राजस्व अमले ने जब्त की गई शराब का पंचनामा तैयार किया और पूरी सामग्री को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। छापामार कार्यवाही के बाद उक्त दुकान को सील कर दिया गया है। एसडीएम बजाग ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments