Friday, October 16, 2026

TOP NEWS

OBC आरक्षण पर CM...

MP में 27% OBC आरक्षण पर CM हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ओबीसी महासभा के बीच बड़ी बैठक हुई। महासभा ने 13% होल्ड उम्मीदवारों को तुरंत पद बढ़ाकर राहत देने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें।

हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं...

हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 31 भिखारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिक्षुक अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई। पूरी ख़बर पढ़ें।

दिल्ली में आज कॉकरोच...

दिल्ली के कनॉट प्लेस में Cockroach Janta Party की तिरंगा रैली को लेकर भारी सुरक्षा बल तैनात। सेंट्रल पार्क बंद। फाउंडर Abhijeet Dipke का दावा- पुलिस कर रही पीछा। पूरी ख़बर पढ़ें।

Tesla Flying Car: टेस्ला...

टेस्ला की उड़ने वाली नई Roadster का हैरान करने वाला लाइव डेमो! SpaceX रॉकेट तकनीक से हवा में मारी पलटी, 1 सेकंड से कम में 97km की रफ्तार। पूरी डिटेल पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशअशोकनगर : विधायक जी ने अपने ही पीए को 20 हजार की...

अशोकनगर : विधायक जी ने अपने ही पीए को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा…

  • मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां विधायक ने अपने ही पीए को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां कांग्रेस विधायक हरिबाबू राय ने अपने ही पीए को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पीए मनोज नामदेव ने स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ महिला का ट्रांसफर करवाने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की थी।

महिला अधिकारी के भाई से पहले ही ले चुका था 30 हजार

पीए मनोज नामदेव ने महिला अधिकारी के भाई से पहले ही 30 हजार रुपए ले लिए थे। दूसरी किस्त के 20 हजार रुपए गुरुवार को देने थे, लेकिन उसके पहले ही विधायक को किसी ने फोन पर रिश्वत की बात बता दी। फिर क्या था…जब अंकित जाटव बचे हुए 20 हजार रुपए लेकर आया तो विधायक ने अपने पास बुलाकर मामले को जाना और पूछा कि किसने किस काम के लिए पैसे मांगे हैं। तो युवक ने पीए मनोज नामदेव का नाम लिया।

इसके बाद विधायक ने तुरंत पीए को बुलाया। पहले तो मनोज पैसे लेने मुकर गया, लेकिन बाद में जब युवक ने पूरे मामले की जानकारी दी और सख्ती से बात की तो पीए ने पैसे लेने की बात मान ली। विधायक के कहने पर पीए ने पैसे वापस कर दिए।

इधर, विधायक हरिबाबू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर से पीए के ऊपर कार्रवाई की मांग की है।

पीए मनोज नामदेव

अंकित जाटव ने बताया कि मेरी बहन अशोकनगर में CHO के पद पर पदस्थ है। उसका ट्रांसफर गुना कराना चाहता था। इसके लिए मेरी बात विधायक के पीए मनोज नामदेव से हुई थी। उसने ट्रांसफर के बदले 50 हजार रुपए मांग की थी। मैंने कुछ दिन पहले उसे 30 हजार रुपए दे दिए थे। आज 20 हजार लेकर आया था।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments