Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

पुणे: शिव मंदिर में...

पुणे के निगड़ी में शिव मंदिर के अंदर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मेट्रो मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।

Bihar Boat Accident, वैशाली...

बिहार के वैशाली (राघोपुर) में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत। जानिए रेस्क्यू ऑपरेशन का ताजा अपडेट, मुआवजे का एलान और प्रमुख नेताओं के बयान। पूरी खबर पढ़ें।

मध्य प्रदेश में देर...

मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डॉ. मोहन यादव सरकार ने 11 जिलों के कलेक्टर बदले हैं और आईएएस सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहाँ देखें।

बिहार में दर्दनाक हादसा:...

बिहार के वैशाली जिले में बड़ा हादसा। राघोपुर के रामपुर श्यामचंद में गंगा नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटने से 8 बच्चों की मौत, 12 लापता। SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। पढ़ें पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर एमपी में रिश्वत लेते पकड़ाया शिक्षा विभाग का BRC, लोकायुक्त की...

इंदौर एमपी में रिश्वत लेते पकड़ाया शिक्षा विभाग का BRC, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

शिक्षा विभाग का BRC स्कूल की मान्यता बढ़ाने के एवज में स्कूल संचालक से ले रहा था रिश्वत..।

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है जहां लोकायुक्त की टीम ने शिक्षा विभाग के BRC (ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है।

स्कूल संचालक से मांगी रिश्वत

इंदौर अर्बन- 2 के शिक्षा विभाग के बीआरसी माताप्रसाद गौड़ को इंदौर लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। रिश्वतखोर बीआरसी माताप्रसाद गौड़ ने तिलक नगर इलाके में प्राइवेट स्कूल चलाने वाले आशुतोष सैनी से स्कूल की मान्यता 3 साल बढ़ाने के एवज में 20 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत फरियादी स्कूल संचालक आशुतोष सैनी ने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में की थी।

13 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा

लोकायुक्त ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर रिश्वत के 13 हजार रूपये देकर फरियादी स्कूल संचालक आशुतोष सैनी को रिश्वतखोर बीआरसी माताप्रसाद गौड़ के पास भेजा। रिश्वतखोर माताप्रसाद ने जैसे ही रिश्वत के पैसे लिए तो वहां सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत कार्रवाई की गई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments