Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

PM Modi at Bloomberg...

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में पीएम मोदी का बड़ा बयान. प्रधानमंत्री ने दुनिया को 'पावर टू एम्पावर' का नया मंत्र देते हुए भारत की डिजिटल शक्ति, ढाई लाख स्टार्टअप्स और रिफॉर्म एक्सप्रेस की उपलब्धियां गिनाईं. जानिए पीएम के भाषण की मुख्य बातें. पूरी खबर पढ़ें.

Apple Welcome Home Event...

"Apple Event Today: आज शाम 6:30 बजे होने जा रहे एप्पल के मेगा इवेंट में कंपनी अपना पहला सिरी AI पावर्ड स्मार्ट होम हब 'HomeView' और नया Apple TV 4K लॉन्च करने जा रही है। जानिए इस इवेंट के सभी बड़े फीचर्स और लाइव अपडेट्स।

MP OBC Reservation: हाईकोर्ट...

ओबीसी आरक्षण मामला: मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी मोहन सरकार। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मिलकर तैयार की बड़ी कानूनी रणनीति।"

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में कांग्रेस कार्यालय की दुकानें सील, अब निशाने पर पूरा गांधी...

इंदौर में कांग्रेस कार्यालय की दुकानें सील, अब निशाने पर पूरा गांधी भवन

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

संपत्ति कर बकाया को लेकर इंदौर नगर निगम की कार्रवाई से हड़कंप. अब कांग्रेस कार्यालय सील करने की तैयारी.

इंदौर: इंदौर नगर निगम ने संपत्ति कर बकायादारों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. नगर निगम इंदौर की टीम ने कांग्रेस कार्यालय की दुकानों पर ताला लगा दिया. इन दुकानों पर संपत्ति कर बकाया है. इंदौर के गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय के नीचे स्थित दुकानों पर करीब 10 लाख का संपत्ति कर बकाया है. नगर निगम का कहना है कि संपत्ति कर जमा नहीं किया तो पूरा भवन सील किया जाएगा.

गांधी भवन में कई दुकानें संचालित हैं

इंदौर नगर निगम के राजस्व अमले की नजर ऐसी संपत्तियों पर है, जिन पर संपत्ति कर बकाया है. नगर निगम के राजस्व अमले ने जब रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर लगभग 10 लाख रुपए का संपत्ति कर बकाया है. कार्यालय को गांधी भवन ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है. ट्रस्ट द्वारा ही दुकानों को किराए पर दिया गया है. संपत्ति कर पूरे गांधी भवन पर बकाया है. साथ ही जिम और दुकानों पर भी बकाया है. नगर निगम ने पहले चरण में दुकानों को सील कर दिया है.

31 मार्च तक संपत्ति कर भरने की डेडलाइन

इंदौर नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अगर जल्द ही संपत्तिकर का भुगतान नहीं किया जाता तो कांग्रेस की पूरी बिल्डिंग को सील करने की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, नगर निगम की इस कार्रवाई से व्यापारियों में रोष है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है “कार्रवाई का विरोध करने के बजाय बकाया संपत्ति कर भर दें. ऐसी स्थिति में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होगी.” इंदौर नगर निगम के राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया “वित्तीय वर्ष 2024-25 के बकाया करों के भुगतान की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 नियत होने से करदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते अवकाश के दिनों में भी राजस्व मुख्यालय कार्यालय खुले रहेंगे.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments