Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

रामनगर में विकास कार्यों...

रामनगर में विकास कार्यों का जायजा: मंत्री बत्रा ने कचहरी रोड पर नाला...

मेरठ का चर्चित नीला...

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड (Meerut Drum Murder Case) में जिला अदालत ने आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई है। पूरी खबर पढ़ें।

MP News: भोपाल में...

भोपाल के मिसरोद थाना प्रभारी (TI) रतन सिंह परिहार को 'जय जोहार' बोलने पर आदिवासी छात्रों को गाली देने और 'यहीं कूट दूंगा' की धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

गूगल डेटा सेंटर विवाद:...

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बन रहे गूगल के मेगा डेटा सेंटर पर 160 एकड़ जंगल काटने और जल संकट पैदा करने के आरोप लगे हैं, जिस पर कंपनी ने एयर-कूलिंग तकनीक की सफाई दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : राऊ गोल चौराहे पर बना 37 करोड़ का ब्रिज महज...

इंदौर : राऊ गोल चौराहे पर बना 37 करोड़ का ब्रिज महज 7 माह में हुआ जर्जर! जगह जगह पड़े गड्ढे, भाजपा सांसद बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश में झमाझम बरस रहे पानी ने शासन प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। आए दिन सड़कों में दरारें, गड्ढे और नवनिर्मित पुलों में दरारें की खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब इंदौर में एमएचएआई की भारी लापरवाही आई सामने राऊ गोल चौराहे का ब्रिज मात्र सात महीने में जर्जर हो गया। हर तरफ आलोचना होने के बाद अब सांसद ने मामले में संज्ञान लिया है और जल्द ही पेचवर्क के निर्देश दिए हैं।

इंदौर में राऊ गोल चौराहे पर 37 करोड़ रुपए की लागत से बने ब्रिज की स्थिति अभी से खराब हो गई है। मात्र सात महीने में ही ब्रिज की ऊपरी परत जर्जर हो गई है। दरअसल, राऊ ब्रिज की सड़क की ऊपरी परत पहली ही बारिश में बह गई, जिससे सड़क पर गड्ढे हो गए और यातायात प्रभावित हुआ।

यह ब्रिज इंदौर सांसद शंकर लालवानी और क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा द्वारा जनवरी में लोकार्पित किया गया था, लेकिन अब इस ब्रिज पर गंभीर समस्याएं देखने को मिल रही हैं। वही राऊ गोल चौराहे पर बने इस ब्रिज पर पुलिस बेरीकेट लगाकर गुजरने वाले वाहनों को सचेत कर रही है। जिसमें इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने मामले को लेकर संबंधित विभाग से चर्चा की और ब्रिज पर जल्द से जल्द पेचवर्क करने के निर्देश दिए।

सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बारिश के दौरान डामर प्लांट बंद है। वही उस समय के अधिकारी रिटायर हो चुके हैं। अब नए अधिकारी आ चुके हैं और निर्माण कार्य में हुई लापरवाही को सख्ती से देखा जाएगा। सांसद के निर्देश पर संबंधित विभाग ने यह आश्वासन दिया है कि जल्द ही ब्रिज पर पेचवर्क कराया जाएगा और सड़क को यातायात के लिए सुरक्षित बनाया जाएगा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments